अग्रसेन भवन हेलीमंडी में 96 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया
सर्व कल्याण मंच हरियाणा पटौदी इकाई द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित
पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के निजी सचिव नवीन कौशिक पहुंचे
पटौदी के एसडीएम दिनेश लुहाच ने ब्लड डोनर्स का उत्साह बढ़ाया
फतह सिंह उजाला
हेली मंडी । पटौदी जाटोली मंडी परिषद के पुराना हेलीमंडी नगर पालिका क्षेत्र में अग्रसेन भवन में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का आयोजन सर्व कल्याण मंच हरियाणा पटौदी इकाई के द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हुआ।
इस ब्लड डोनेशन कैंप को लेकर ब्लड डोनर्स और युवा वर्ग में जबरदस्त उत्साह देखा गया। आयोजन मंडल के ही सदस्य एवं वार्ड पांच के पार्षद राकेश बबल प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया इस एक दिवसीय ब्लड डोनेशन कैंप में 96 यूनिट ब्लड डोनर्स के द्वारा डोनेट किया गया।
इस कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरियाणा के पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के निजी सचिव नवीन कौशिक के द्वारा किया गया। इसी मौके पर पटौदी के एसडीएम दिनेश लुहाच के द्वारा सभी ब्लड डोनर्स का उत्साह बढ़ाया गया।
राकेश बबल ने कहा ब्लड रक्त अथवा खून केवल मात्र मानव शरीर में ही बनता है। खून की एक-एक बूंद पानी की एक-एक बूंद की तरह कीमती कही ही गई है । गंभीर रोगी या फिर आपात स्थिति में किसी की भी जान बचाने के लिए डोनेट किया गया ब्लड संजीवनी जैसा काम करता है ।
पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के निजी सचिव तथा मुख्य अतिथि नवीन कौशिक ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। स्वस्थ व्यक्ति के द्वारा ब्लड डोनेट किया जाना समाज के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर हेलीमंडी की कई जानी-मानी हस्तियां और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को बेहद सफल बताया। सभी ब्लड डोनर्स को प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करवाए गए।
Add A Comment


