मा एवं आरजीएचएस योजना में हजारों मरीजों को मिला उपचार,
निजी अस्पतालों ने जनरेट की 11 हजार से अधिक टीआईडी
जयपुर / 7 मई / अटल हिन्द ब्यूरो /दिनेश कुमार जांगिड़
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत प्रदेशभर में मरीजों को लगातार गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (MAA) एवं राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के तहत शुक्रवार को बड़ी संख्या में निजी अस्पतालों ने सेवाएं प्रदान कीं। निजी अस्पतालों ने 11 हजार से अधिक टीआईडी जनरेट कर रोगियों को उपचार उपलब्ध करवाया।
राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्यारेंस एजेंसी की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. निधि पटेल ने बताया कि आरजीएचएस योजना के अंतर्गत प्रदेशभर में सरकारी एवं निजी अस्पतालों तथा फार्मेसियों द्वारा व्यापक स्तर पर सेवाएं दी गईं।
आरजीएचएस योजना में करीब 300 निजी अस्पतालों ने 8 हजार टीआईडी जनरेट कर उपचार उपलब्ध करवाया। योजना के तहत संभाग मुख्यालयों पर स्थित अनेक बड़े अस्पतालों ने भी उपचार उपलब्ध करवाया।
वहीं सरकारी अस्पतालों में इस योजना के तहत करीब 3100 टीआईडी जनरेट की गई। साथ ही, फार्मेसी स्टोर द्वारा करीब 15 हजार इनवॉइस जनरेट की गई।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हरजीलाल अटल ने बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत प्रदेश के सरकारी एवं निजी अस्पतालों द्वारा करीब 8 हजार टीआईडी जनरेट कर मरीजों को उपचार उपलब्ध करवाया गया।
इसमें से करीब 3200 टीआईडी 510 निजी अस्पतालों द्वारा जनरेट की गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन एवं कर्मचारियों को बेहतर, सुलभ एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।


