मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के सम्मान और गांवों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध- जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत
—जनसेवा और जागरूकता से ही मजबूत होगा गांव और किसान- श्री मदन राठौड़
—ग्राम रथ अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंच रही
जयपुर / 9 मई/अटल हिन्द ब्यूरो /दिनेश कुमार जांगिड़
जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने पुष्कर के ग्राम गनाहेड़ा में रात्रि चौपाल कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, महिला शक्ति एवं युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जनसंवाद का अत्यंत सकारात्मक एवं आत्मीय वातावरण देखने को मिला, जहां ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं, सुझाव एवं अपेक्षाएं मंत्री के समक्ष रखीं।
रात्रि चौपाल को संबोधित करते हुए मंत्री रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि “सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। जब गांव मजबूत होंगे, किसान समृद्ध होगा और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।”
मंत्री रावत ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि, सिंचाई विकास, जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में ऎतिहासिक कार्य किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है तथा षि एवं जल संसाधन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देकर गांवों के विकास को गति दे रही है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में हुई वृद्धि एवं किसान हितैषी योजनाओं की सराहना करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता सत्ता नहीं, सेवा है। उन्होंने कहा कि “रात्रि चौपाल केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच विश्वास का मजबूत सेतु है।
गांवों की समस्याओं को गांव में बैठकर सुनना और उनका समाधान करना ही सुशासन की पहचान है।” उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने तथा युवाओं एवं महिलाओं को आगे बढ़ाने में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
चौपाल के दौरान किसान सम्मान निधि, जल संरक्षण, सिंचाई विकास, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, उज्ज्वला, आयुष्मान एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। मंत्री श्री रावत ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, निवर्तमान सभापति कमल पाठक सहित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्रामीणवासियों ने मंत्री सुरेश सिंह रावत एवं प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का पारंपरिक एवं जोशीले स्वागत के साथ अभिनंदन किया।
रात्रि चौपाल के पश्चात मंत्री रावत, जिला अध्यक्ष जीतमल जी प्रजापत, निवर्तमान सभापति कमल जी पाठक एवं अन्य जनप्रतिनिधि ग्राम गनाहेड़ा में ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने भंवर सिंह, जितेंद्र सिंह कचोरी वाले के निवास स्थान पर आत्मीय मुलाकात की। ग्रामीण परिवेश में पारंपरिक चूल्हे पर बने भोजन को ग्रहण करते हुए मंत्री रावत ने कहा कि गांव की आत्मीयता, अपनापन और सादगी ही भारतीय संस्ति की वास्तविक पहचान है।
ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करने एवं आत्मीय संवाद के इस दृश्य ने जनप्रतिनिधियों और आमजन के बीच विश्वास एवं अपनत्व की भावना को और मजबूत किया। ग्रामीणों ने इसे जनसेवा, सादगी एवं संवेदनशील नेतृत्व का प्रतीक बताते हुए मंत्री रावत ग्रामीणों से मिले प्यार व सम्मान के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।


