AtalHind
हरियाणा

बहादुरगढ में शुरू हुई सरसों की खरीद, आढ़ती बोले- खरीद शुरू होने से किसानो को मिली राहत

 

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ में आज से सरसों की फसल की खरीद शुरू हो गई है। खरीद के पहले दिन तीन किसानों ने फसल बेचने के लिए टोकन कटवाया है। नेफेड द्वारा आढ़तियों को सरसों की फसल भरने के लिए बारदाना भी पहुंचा दिया गया है। बहादुरगढ़ में 1461 किसानों ने 5405 एकड़ सरसों की फसल का रजिस्ट्रेशन करवाया है। हालांकि किसानों की पूरी फसल अब तक वेरीफाई नहीं हुई है। राजस्व विभाग की तरफ से यह है वेरिफिकेशन पेंडिंग है, जिसके चलते किसानों को फसल बेचने में थोड़ी दिक्कत का सामना जरूर करना पड़ रहा है।

बहादुरगढ़ में शांतिपूर्ण तरीके से किसने की सरसों की फसल खरीदने के लिए पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। इस बार यहां हैफेड ही केंद्र और राज्य सरकार के लिए सरसों की फसल की खरीद कर रहा है। पहले नेफेड के लिए सरसों की फसल खरीदी जाएगी और बाद में हैफेड की खरीद शुरू होगी। बहादुरगढ़ अनाज मंडी के आढ़ती सरसों की फसल की खरीद शुरू होने से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि सरसों की फसल की खरीद शुरू होने से किसानों को काफी हद तक राहत मिलेगी। फसल सरकार द्वारा तय मानकों के आधार पर ही खरीदी जाएगी।

सरसों की फसल का राजस्व विभाग ने पूरी तरह से वेरिफिकेशन नहीं किया है। यह वेरिफिकेशन अभी पेंडिंग है। जिसके कारण कुछ किसानों को फसल बेचने में परेशानी हो सकती है। अब देखना होगा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी पेश न आए इसके लिए सरकार क्या कदम उठाती है।

 

Advertisement

Related posts

आदमपुर चुनाव में भव्य बिश्नोई और संपत सिंह को चौकन्ना रहना होगा सतिंदर् सिंह से ,आम आदमी पार्टी के टिकट पर ताल ठोकेंगे सतिंदर सिंह

atalhind

हरियाणा में HCS officer के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानिए क्या है वजह

atalhind

पेंशन घोटाले में हरियाणा पुलिस ने की बेपरवाह और अपर्याप्त जांच। 

atalhind

Leave a Comment

URL