भाजपा के सिर सजा ताज: हरियाणा निकाय चुनाव 2026 में तीनों नगर निगमों पर कब्जा
हरियाणा निकाय चुनाव 2026 में भाजपा ने एक के बाद एक शानदार जीत दर्ज करते हुए अपनी ताकत का लोहा मनवाया है।
चंडीगढ़/ 13 मई / अटल हिन्द टीम हरियाणा
अंबाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगमों में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल की। मतगणना के दौरान भाजपा उम्मीदवारों की लगातार बढ़त ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया और नतीजे आने के बाद जश्न का माहौल छा गया। यह जीत न केवल संगठन की मजबूती बल्कि जनता के भरोसे और विकास कार्यों पर जनसमर्थन का प्रमाण है।
अंबाला में अक्षिता सैनी की धमाकेदार जीत
अंबाला नगर निगम में भाजपा की मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने कांग्रेस की कुलविंदर कौर को 21 हजार वोटों के भारी अंतर से हराया। 20 वार्डों में भाजपा ने 16 पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 3 और एक निर्दलीय को मिला। जीत की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर उतर आए। पार्टी नेताओं ने इसे प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और मजबूत संगठन का नतीजा बताया।
पिछला चुनाव (2025): भाजपा की शैलजा सचदेवा ने भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। अंबाला में भाजपा की पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है।
सोनीपत में लगातार दूसरी बार राजीव जैन का जलवा
सोनीपत में भाजपा के राजीव जैन ने लगातार दूसरी बार मेयर पद पर शानदार जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के कमल दीवान को 23,247 वोटों से पराजित किया। राजीव जैन को कुल 78,033 वोट मिले। 22 वार्डों में भाजपा ने 17 पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस 5 पर सिमट गई।
पिछले उप-चुनाव में भी राजीव जैन ने करीब 35 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। इस बार जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधों पर उठाया और विजय रैली निकाली। राजीव जैन ने कहा, “यह एक दिन की कमाई नहीं, 40 साल की मेहनत और जनता के प्यार का नतीजा है।” उन्होंने सोनीपत को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने का संकल्प लिया।
सोनीपत नगर निगम आम चुनाव 2026 की मतगणना बुधवार को मोहाना स्थित बीट्स कॉलेज में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन ने बाजी मारते हुए कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान को 23 हजार 247 वोटों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की।
उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन को कुल 78 हजार 033 वोट प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान को 54 हजार 786 वोट मिले। वहीं आईएनएलडी प्रत्याशी आनंद कुमार को 5 हजार 210 वोट प्राप्त हुए। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों में अनल सिंघल को 651, डॉ. कमलेश कुमार सैनी को 305, चांद राम को 318, रमेश कुमार खत्री नंबरदार को एक हजार 71, संत धर्मबीर चोटीवाला को 275 तथा हवा सिंह को 433 वोट प्राप्त हुए। इसके साथ ही नोटा को भी एक हजार 616 वोट मिले।
उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम के 22 वार्ड पार्षदों में भाजपा के 17 व कांग्रेस के 05 पार्षदों ने जीत हासिसल की। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 01, 16, 19, 21 व 22 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि शेष 17 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे।
वार्ड नंबर 01 से कांग्रेस के प्रत्याशी जय कुमार ने बीजेपी प्रत्याशी हरि प्रकाश सैनी को 270 वोटों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी जय कुमार को 3240, भाजपा प्रत्याशी हरि प्रकाश सैनी को 2970, आईएनएलडी के प्रत्याशी अकबर खान को 143, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी योगेश को 78, निर्दलीय उम्मीदवार मनीष सैनी को 2879 तथा नोटा को 58 वोट प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 2 में भाजपा प्रत्याशी मुकेश ने निर्दलीय उम्मीदवार सुरेन्द्र नय्यर को 1533 वोटों से हराया।
भाजपा प्रत्याशी मुकेश को 3405, निर्दलीय सुरेन्द्र नय्यर को 1872, कांग्रेस प्रत्याशी पवन को 1576 तथा नोटा को 123 वोट प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 3 में भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र ने कांग्रेस प्रत्याशी अनुज को 1081 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र को 3732, कांग्रेस प्रत्याशी अनुज को 2651, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक को 50 तथा नोटा को 58 वोट प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 4 में भाजपा प्रत्याशी त्रिभुवन कौशिक ने कांग्रेस प्रत्याशी पायल मलिक को 1370 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी त्रिभुवन कौशिक को 3437, कांग्रेस प्रत्याशी पायल मलिक को 2067, निर्दलीय उम्मीदवार कमलेश सैनी को 29, विकास मलिक को 161 तथा नोटा को 75 वोट मिले।
वार्ड नंबर 5 में भाजपा प्रत्याशी रीना सैनी ने निर्दलीय उम्मीदवार नीरज दलेल सिंह को 391 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी रीना सैनी को 4066, निर्दलीय उम्मीदवार नीरज दलेल सिंह को 3675, कांग्रेस प्रत्याशी बिंदिया चौपड़ा को 924, निर्दलीय उम्मीदवार संतोष को 54, सुनिया कौशिक को 79 तथा नोटा को 67 वोट मिले।
वार्ड नंबर 6 में भाजपा प्रत्याशी निशा ने निर्दलीय उम्मीदवार सिल्की को 1173 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी निशा को 3323, निर्दलीय उम्मीदवार सिल्की को 2150, कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया को 1661, तथा नोटा को 49 वोट मिले। वार्ड नंबर 7 में भाजपा प्रत्याशी मुनीराम ने कांग्रेस प्रत्याशी बिजेन्द्र को 271 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी मुनीराम को 1708, कांग्रेस प्रत्याशी बिजेन्द्र को 1437, निर्दलीय उम्मीदवार चंदरूप को 1403, कुशल को 200, सुनील को 172 तथा नोटा को 27 वोट मिले। वार्ड नंबर 8 में भाजपा प्रत्याशी कुनाल कौशिक ने कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार को 341 वोटों से हराया।
भाजपा प्रत्याशी कुनाल कौशिक को 1527, कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार को 1186, निर्दलीय उम्मीदवार पुनीत राई को 1086, सचिन कौशिक को 574 तथा नोटा को 15 वोट मिले।वार्ड नंबर 9 में भाजपा प्रत्याशी मीना ने कांग्रेस प्रत्याशी आशा रानी को 135 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी मीना को 3028, कांग्रेस प्रत्याशी आशा रानी को 2893, आम आदमी पाटी्र प्रत्याशी ऊषा को 314 तथा नोटा को 61 वोट मिले। वार्ड नंबर 10 में भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल को 1257 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार को 3345, कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल को 2088, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आमीन को 91, निर्दलीय उम्मीदवार अनिल कुमार को 574, सत्यवीर को 991 तथा नोटा को 64 वोट मिले।
वार्ड नंबर 11 में भाजपा प्रत्याशी संगीता ने कांग्रेस प्रत्याशी कविता रानी को 966 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी संगीता को 4238, कांग्रेस प्रत्याशी कविता रानी को 3272 तथा नोटा को 84 वोट मिले। वार्ड नंबर 12 में भाजपा प्रत्याशी साधना तनेजा ने कांग्रेस प्रत्याशी अंजलि को 1767 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी साधना तनेजा को 3238, कांग्रेस प्रत्याशी अंजलि को 1471, निर्दलीय उम्मीदवार अमनप्रीत कौर को 792 तथा नोटा को 55 वोट मिले।
वार्ड नंबर 13 में भाजपा प्रत्याशी महेश लूथरा ने कांग्रेस प्रत्याशी दीपक चावला को 1644 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी महेश लूथरा को 3540, कांग्रेस प्रत्याशी दीपक चावला को 1896, निर्दलीय उम्मीदवार मुकेश बत्रा को 722 तथा नोटा को 69 वोट मिले। वार्ड नंबर 14 में भाजपा प्रत्याशी किरण चांदना ने कांग्रेस प्रत्याशी रितिका को 1967 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी किरण चांदना को 3599, कांग्रेस प्रत्याशी रितिका को 1632, आशा रानी को 127 तथा नोटा को 81 वोट मिले।
वार्ड नंबर 15 में भाजपा प्रत्याशी संजीव वलेचा ने कांग्रेस प्रत्याशी संतोष शर्मा को 2339 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी संजीव वलेचा को 4329, कांग्रेस प्रत्याशी संतोष शर्मा को 1990, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विमल किशोर को 482, निर्दलीय उम्मीदवार पवन तनेजा को 1138 तथा नोटा को 62 वोट मिले। वार्ड नंबर 16 में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग जैन ने भाजपा प्रत्याशी नवीन कुमार को 30 वोटों से हराया।
कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग जैन को 2500, भाजपा प्रत्याशी नवीन कुमार को 2470, निर्दलीय उम्मीदवार जितेंद्र कुमार अग्रवाल को 87, नरेंद्र कुमार को 199, मनोज कुमार को 97, राजपाल को 595, विश्वजीत को 1020 तथा नोटा को 59 वोट मिले। वार्ड नंबर 17 में भाजपा प्रत्याशी सुनीता ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेश को 1987 वोटों से हराया।
भाजपा प्रत्याशी सुनीता को 2947, कांग्रेस प्रत्याशी राजेश को 960, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विकास को 39, निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका को 199, विक्रम को 742, सुरेंद्र को 770 तथा नोटा को 46 वोट मिले। वार्ड नंबर 18 में भाजपा प्रत्याशी सुनीता देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी सोनम को 1477 वोटों से हराया।
भाजपा प्रत्याशी सुनीता देवी को 3571, कांग्रेस प्रत्याशी सोनम को 2094, निर्दलीय उम्मीदवार मुनीश देवी को 1776 तथा नोटा को 93 वोट मिले। वार्ड नंबर 19 में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश ने भाजपा प्रत्याशी अनिल ठाकुर को 1245 वोटों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी राजेश को 2754, भाजपा प्रत्याशी अनिल ठाकुर को 1509, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विकास दहिया को 80, निर्दलीय उम्मीदवार सचिन को 235 तथा नोटा को 29 वोट मिले। वार्ड नंबर 20 में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह को 447 वोटों से हराया।
भाजपा प्रत्याशी राजकुमार को 3337, कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह को 2890, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रीति दहिया को 101, निर्दलीय उम्मीदवार किरण बाला को 546 तथा नोटा को 54 वोट मिले। वार्ड नंबर 21 में कांग्रेस प्रत्याशी दीप माला ने भाजपा प्रत्याशी सुमन को 345 वोटों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी दीप माला को 2137, भाजपा प्रत्याशी सुमन को 1792, निर्दलीय उम्मीदवार गायत्री देवी को 436, संजना को 173 तथा नोटा को 42 वोट मिले। वार्ड नंबर 22 में कांग्रेस प्रत्याशी नवीन कुमार ने भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह को 366 वोटों से हराया।
कांग्रेस प्रत्याशी नवीन कुमार को 2198, भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह को 1832, इनेलो प्रत्याशी जोगिंद्र को 982, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शेर मोहम्मद को 636, निर्दलीय उम्मीदवार बंसीलाल को 122, फिरोज खान को 258 तथा नोटा को 32 वोट मिले। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। आरओ द्वारा विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
पंचकूला में एकतरफा जीत
पंचकूला नगर निगम में भाजपा के श्याम लाल बंसल ने कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को 36,252 वोटों के विशाल अंतर से हराया। बंसल को 68,544 वोट मिले। 20 वार्डों में भाजपा ने 17 पर कब्जा किया, कांग्रेस सिर्फ एक पर सिमटी और दो निर्दलीय जीते।
पिछला चुनाव (2020): भाजपा के कुलभूषण गोयल ने कांग्रेस की उपिंदर कौर अहलूवालिया को मात्र 2,057 वोटों से हराया था। 2026 में भाजपा ने अंतर को कई गुना बढ़ा दिया।
“लोकतंत्र की हत्या पर उतरी भाजपा” : इधर पंचकूला से कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज ने बेहद तीखे तेवर में कहा कि यह चुनाव निष्पक्ष नहीं बल्कि पूरी तरह “मैनेज किया गया खेल” है. उन्होंने आरोप लगाया कि, “मतगणना के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक कैमरे बंद रखना कोई तकनीकी गलती नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश है. उसी दौरान मशीनों के साथ छेड़छाड़ की गई. हर वार्ड में 2000 वोटों का एक जैसा अंतर आना लोकतंत्र नहीं, बल्कि परिणामों से खेल है.” उन्होंने आगे बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, “एक पार्षद प्रत्याशी जिसे अंग्रेज़ी में साइन करना तक नहीं आता, उसके नाम से अंग्रेज़ी में साइन कर दिए गए. ये सिर्फ गड़बड़ी नहीं, बल्कि खुला फर्जीवाड़ा है.”
अन्य क्षेत्रों में भी भाजपा का डंका
धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन पद पर भाजपा समर्थित सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने शानदार जीत दर्ज की।
धारूहेड़ा में जीते हुए पार्षदों की लिस्ट: वार्ड नंबर एक से कविता बुधवार को पार्षद चुना गया. उन्होंने 258 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी योगेश शर्मा को नौ वोटों से हराया. योगेश शर्मा को 249 वोट मिले. वार्ड नंबर दो में देवेंद्र कुमार शर्मा निर्वाचित हुए. देवेंद्र शर्मा को 699 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कविता ने 361 वोट लिए. वार्ड नंबर तीन से त्रिलोक सिंह धारीवाल को निर्वाचित घोषित किया गया. उन्होंने 682 वोट लेकर नितेश यादव को 59 मतों से पराजित किया. वार्ड नंबर चार से निहाल सिंह पार्षद चुने गए हैं. उन्हें 452 मत प्राप्त हुए और उनके नजदीकी उम्मीदवार सुनील कुमार ने 312 वोट लिए. वार्ड नंबर 5 से गोपाल विजयी हुए. उनको 412 वोट मिले और उन्होंने पालन शर्मा को 88 वोटों से हराया
वार्ड नंबर 6 से कृष्णा देवी निर्वाचित हुईं. उन्हें 489 और उनकी निकटतम उम्मीदवार बीना देवी को 305 मत प्राप्त हुए. वार्ड सात से मोनिका विजयी रहीं. उन्होंने सुनीता को 144 मतों से पराजित किया. वार्ड नंबर आठ से अमन राव ने 477 वोट लेकर वरुण कुमार को 103 मतों से हराया. वार्ड नंबर नौ से रंजन यादव निर्वाचित हुए. पार्षद पद पर उन्होंने विपिन सिंह को 78 वोटों के अंतर से हरा कर यह जीत हासिल की. वार्ड नंबर दस से अमित यादव ने 179 मत प्राप्त कर सुरेश बोहरा को 43 मतों से पराजित किया. सुरेश बोहरा को 136 वोट मिले.
वार्ड नंबर 11 से रीना रानी ने जय सिंह को 56 मतों से हरा कर जीत हासिल की. वार्ड नंबर 12 से धर्मबीर ने 438 वोट लेकर जीत प्राप्त की. उन्होंने जितेंद्र सिंह नेगी को 289 वोट के भारी अंतर से हराया. वार्ड नंबर 13 में प्रिया कुमारी 292 वोट लेकर विजयी रहीं. उन्होंने बिमला देवी को 126 वोटों से पराजित किया. वार्ड नंबर 14 में अनिल कुमार ने 525 मत लेकर पार्षद पद प्राप्त किया. उन्होंने अनु को 83 वोटों से हराया. वार्ड नंबर 15 में किरण ने जीत हासिल की. उनकी प्रतिद्वंद्वी सुनीता रानी को 373, जबकि किरण को 574 वोट मिले.
वार्ड नंबर 16 में काफी नजदीकी मुकाबला देखने को मिला. यहां मनीषा सैनी ने 650 मत प्राप्त कर केवल तीन मतों से जीत हासिल की. उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपा को 647 वोट मिले. वार्ड नंबर 17 में मन्शा सैनी ने 418 वोट लेकर जीत हासिल की. उनकी नजदीकी उम्मीदवार पुष्पा को 223 वोट मिले. वार्ड नंबर 18 में सुमित्रा देवी ने 445 वोट प्राप्त कर नीतू यादव को 234 मतों से पराजित किया.
रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष पद पर विनीता पिप्पल ने कांग्रेस की नेहारिका को 21,455 वोटों से हराया।
रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में चेयरपर्सन पद के लिए भाजपा की विनीता पिप्पल ने 44521 वोट हासिल करके जीत दर्ज की. उन्होंने कांग्रेस की नेहारिका को 21455 वोटों के अंतर से हराया. नेहारिका को 23066 वोट मिले. निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. मीनू डहीनावाल को 3103, आशा को 1851, दीपिका पवार को 948 और शकुंतला भांडोरिया को 552 वोट मिले. नोटा को 1049 वोट मिले.
सांपला नगर पालिका में भी भाजपा के प्रवीण कोच विजयी रहे।
सांपला नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है. भाजपा उम्मीदवार प्रवीण कोच ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीतकर कांग्रेस के मजबूत गढ़ माने जाने वाले इलाके में पार्टी का परचम लहराया. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार अंकित ओहल्याण को 687 मतों से हराया. प्रवीण कोच को कुल 4391 वोट मिले, जबकि अंकित ओहल्याण को 3704 मत प्राप्त हुए.
अध्यक्ष पद के चुनाव में अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों में सुधीर ओहल्याण को 1984 और अनिल शर्मा को 1091 वोट मिले. 10 मई को हुए मतदान में कुल 15 हजार 624 मतदाताओं में से 12 हजार 372 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. नगर पालिका के 16 पार्षद भी चुने गए, जिनमें एक उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुका था. बाकी वार्डों में अधिकतर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की.
सबसे युवा चेयरपर्सन: 23 वर्षीय रीमा सोनी
उकलाना नगर पालिका में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी रीमा सोनी ने 23 साल की उम्र में इतिहास रच दिया। उन्होंने भाजपा की निकिता गोयल को 2,806 वोटों से हराकर नगर पालिका चेयरपर्सन पद संभाला। दावा किया जा रहा है कि वे हरियाणा की सबसे कम उम्र की नगर पालिका चेयरपर्सन हैं। रीमा के बेबाक अंदाज, युवा ऊर्जा और पिता की राजनीतिक विरासत ने उन्हें जीत दिलाई। हालांकि भाजपा ने भारी प्रचार किया, लेकिन जनता ने रीमा पर भरोसा जताया।
सीएम नायब सिंह सैनी का बयान
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता का विश्वास बढ़ा है। तीनों मेयर भाजपा के बने हैं। रेवाड़ी, सांपला और धारूहेड़ा में भी बड़े मार्जिन से जीत मिली। विपक्ष केवल झूठ की राजनीति करता है, जनता ने उन्हें नकार दिया।”
इस निकाय चुनाव में भाजपा की जीत को ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार की मजबूती और विकास के एजेंडे पर जनता की मुहर के रूप में देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है और अब सभी की निगाहें विकास कार्यों पर टिकी हैं।
जनता ने विकास, सफाई, पानी और बुनियादी सुविधाओं को वोट दिया है। भाजपा अब इन वादों को पूरा करने की चुनौती के साथ आगे बढ़ रही है।
2026 की जीत का मतलब
पिछले चुनावों की तुलना में भाजपा ने न केवल सीटें बरकरार रखीं बल्कि वोट मार्जिन भी बढ़ाया है। सफाई, विकास, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं पर जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया। अब पार्टी के सामने इन वादों को पूरा करने की बड़ी चुनौती है।


