बेटियां बेटों से कम नहीं बल्कि बढक़र हैं – सुरेन्द्र वर्मा एवं पूजा सोनी
सोनी समाज की होनहार बेटी मुस्कान के परचम लहराने पर डीआईपीआरओ रिटायर्ड सुरेन्द्र वर्मा द्वारा किया सम्मानित
नरवाना 17 मई (नरेन्द्र जेठी)
बेटियां बेटों से कम नहीं बल्कि बढक़र हैं ऐसा कर दिखाया है उचाना मण्डी की होनहार बेटी मुस्कान ने। उसने एचबीएसई की दसवीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेश की मेरिट सूची में 7 वां स्थान प्राप्त कर अपने मातापिता,स्कूल,क्षेत्र व जिले का पूरे हरियाणा में नाम रोशन किया है।
गीता विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा रही मुस्कान की इस उल्लेखनीय उपलब्धी के उपलक्ष्य में उचानामण्डी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता लोक सम्पर्क विभाग हरियाणा के रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेन्द्र कुमार वर्मा कोथ ने की।
इस कार्यक्रम में लोक सम्पर्क अधिकारी रिटायर्ड सुरेन्द्र वर्मा ने गरीब परिवार में 27 दिसम्बर 2010 को जन्मीं मेधावी बेटी मुस्कान को पैन भेंटकर सम्मानित किया और आशीर्वाद स्वरूप लड्डू खिलाकर उसका उत्साहवर्धन भी किया। सोनी समाज की इस होनहार बेटी मुस्कान सुपुत्री राकेश सोनी उर्फ बिट्टू ने 500 में से 493 अंक प्राप्त किये।
उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी स्वयं की जीतोड़ मेहनत व लगन के साथ-साथ अपने माता पिता व दादी के आशीर्वाद एवं स्कूल के शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन को दिया है। मुस्कान बेटी की शानदार उपलब्धी पर पूरा सोनी परिवार व क्षेत्रवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और उचाना क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

लोगों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर और फूलमाला डालकर मेधावी बेटी मुस्कान को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। बेटी मुस्कान का कहना है कि वह आगे साईंस साईड लेकर डाक्टर बनना चाहती है। समाज सेवी सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि बेटियां शिक्षा के साथ-साथ खेलों व अन्य क्षेत्रों में भी नाम कमा रही हैं इसलिए बेटियों को भी आगे बढऩे का समान अवसर दिया जाना चाहिए।
इस मौके पर नगर पालिका उचाना मैम्बर भारत भूषण गोयल,समाज सेवी राजेन्द्र श्योकंद व सुरेन्द्र वर्मा,मुस्कान की दादी प्रेमपती,मां आशा देवी,पिता राकेश सोनी उर्फ बिट्टू ,चाची शिक्षक पूजा देवी,चाचा मंजीत व संदीप सोनी,राजेश,चिराग,विधि,रीया,हि
गीता विद्या मंदिर स्कूल उचानामण्डी का दसवीं का परीक्षा परिणाम गौरवपूर्ण रहा। इस स्कूल के कुल 89 में से 83 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान पाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इनमें से मुस्कान ने हरियाणा में 7 वीं एवं जींद जिले में पहली पोजीशन हासिल की। इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कडी़ मेहनत के साथ स्कूल प्रशासन एवं शिक्षकगण को जाता है और इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।


