पब्लिक केरियर वाहनों के ड्राइवर्स,स्टॉफ ने समस्याओं के समाधान की उठाई जोरदार मांग
शहर के ऐतिहासिक झज्जर चौक पर ड्राइवर्स,सहायकों का कुशलक्षेम पूछने पहुंचे लोक सेवा मंच के पदाधिकारी
बढ़ते पेट्रो-डीजल-सीएनजी रेट्स की सर्वाधिक मार पब्लिक केरियर वाहनों के धंधे पर,घटने लगी आमदनी !
आम नागरिकों की समस्याओं को उजागर करने में खूब मददगार बन रहा ‘मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान’
दूसरों को सुखद यात्रा कराने वाले ड्राइवर्स-सहायकों की जीवन यात्राएं भारी संकट में
रेवाड़ी /18 मई / अटल हिन्द ब्यूरो
जनहित में जारी ‘मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान’ के तहत राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने पब्लिक केरियर वाहनों के ड्राइवर्स तथा उनके सहायकों के बीच पहुंचकर कुशलक्षेम पूछा और उनकी समस्याएं जानीं । मंच के पदाधिकारियों से ड्राइवर्स तथा उनके सहायकों ने समस्याओं के समाधान की आवाज बुलंद करने का जोरदार आग्रह किया । उन्होंने सरकार से उनकी मदद करने की पुरजोर गुहार की ।
शहर के ऐतिहासिक झज्जर चौक के समीप राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान सहित कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक,बीके राम सिंह आदि को अपने बीच पाकर पब्लिक करियर निजी वाहनों के ड्राइवर्स व उनके सहायकों ने अपनी ज्वलंत समस्याओं का दर्द सांझा किया ।
यात्री,मालवाहक वाहनों के अनेक ड्राइवर्स व उनके सहायकों ने कहा कि वे बहुत कठिनाइयां झेल रहे हैं । उन्होंने बताया कि काम मिलने का संकट, पेट्रोल-डीजल तथा सीएनजी के लगातार बढ़ते रेट,चौतरफा महंगाई तथा सामाजिक सुरक्षा-सहायता के लिए पर्याप्त सरकारी सहयोग के बिना उनका व उनके परिवारों का गुजारा बहुत ही मुश्किल हो रहा है ।
समस्याएं सुनने के दौरान प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने आश्वस्त किया कि ड्राइवर्स,उनके सहायकों की कठिनाइयों को लेकर जनहित में प्रदेश के परिवहन मंत्री, समाज कल्याण मंत्री,मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जाएंगे । समाधान होने तक मेगा मिशन अभियान जारी रहेगा ।
इस अवसर पर ध्वनिमत से सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित हुआ कि सरकार को जनहित में प्रत्येक ड्राइवर व उनके सहयोगी स्टॉफ को पहचान पत्र प्रदान करने, शिक्षित बेरोजगार से ड्राइवर,सहायक बने ऐसे हर जरूरतमंद नागरिक को स्वरोजगार के लिए 20 लाख रुपये तक का इंटरेस्ट फ्री लोन 20% सब्सिडी के साथ लॉन्ग टर्म के लिए उपलब्ध कराने ,
सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रत्येक ड्राइवर व स्टाफ को एक करोड़ रुपए की पर्सनल एक्सीडेंटल बीमा पॉलिसी तथा ड्राइवर्स, स्टाफ सहित उनके परिजनों को 50 लाख रुपए की फैमिली हैल्थ बीमा पॉलिसी निःशुल्क उपलब्ध कराने की जनहितकारी मांगों पर तुरंत विचार करना चाहिए ।
ड्राइवर्स और उनके सहायक स्टाफ की ये भी मांगें हैं कि सरकार को प्रत्येक व्हीकल स्टैंड पर अटल कैंटीन खोलकर ₹5 में चाय-नाश्ता , ₹10 में सुबह व शाम का खाना उपलब्ध कराने , ड्राइवर्स और स्टाफ के बैठने एवं विश्राम करने हेतु प्रत्येक व्हीकल स्टैंड पर बिजली- पानी, शौचालय आदि सुविधाओं युक्त शेल्टर होम निर्मित करने,
प्रत्येक शहर-कस्बे में ड्राइवर्स एंड स्टॉफ के लिए हॉस्टल्स बनाकर ₹200 प्रतिमाह किराए में सपरिवार आवासीय सुविधा देने,वर्ष में दो बार ड्राइवर्स-स्टाफ तथा उनके परिवारजनों का नि:शुल्क हेल्थ चैकअप कराने , महिला- पुरुष ड्राइवर्स व सहायकों को क्रमश: 58 व 60 वर्ष की आयु होने पर रुपए 20 हजार प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने , हर व्हीकल स्टैंड पर प्रतिमाह 100 रूपये में इच्छुक ड्राइवर्स को व्हीकल शैड सुविधा भी उपलब्ध करानी चाहिए । इस अवसर पर ड्राइवर धर्मवीर,पवन कुमार,कमल, ओम प्रकाश,थावर सिंह ,प्रेम प्रकाश,रोहतास, कालूराम आदि ने भी अपने विचार रखें ।
Add A Comment


