कैथल पुलिस गेहूं चुराने वाले खूंखार गिरोह को सजा देने की बजाये उनके खाने और परिवार के पालन पोषण में मदद करती तो सहरानीय कार्य माना जाता
12 कट्टे गेहूं चोरी करने के मामले में 5 आरोपी काबू,
कैथल/18 मई /अटल हिन्द ब्यूरो
खाने के लिए 12 कट्टे गेहूं क्या चोरी कर लिए कैथल पुलिस खूंखार अपराधियों की तरह पीछे ही पड़ गई और 5 लोगो को गिरफ्तार के लिया अब बताए पुलिस हजारों करोड़ रूपये चोरी करने वालों को तो सलाम ठोकती है और खाना चोरी करने वाले को जेल भेजती है। क्या कैथल पुलिस ने जितनी मेहनत से गेंहू चोर के खूंखार गिरोह को पकड़ा है क्या उसी तत्परता से खूनी हत्यारों,लुटेरों,बलात्कारियों ,को भी पकड़ सकती है या कैथल पुलिस या फिर खाखी के उत्पीड़न का शिकार सिर्फ आम आदमी ही होता है।
क्यंकि आम आदमी के पास कोई बैकग्राउंड नहीं होता उसे सिर्फ दो वक्त का खाना चाहिए चाहे इसके लिए उसे पुलिस की थर्ड डिग्री और माँ-बहन की गालियां ,पुलिस की बदतमीजी भी क्यों ना सहन करनी पड़े।

अगर यही कैथल पुलिस गेहूं चुराने वाले खूंखार गिरोह को सजा देने की बजाये उनके खाने और परिवार के पालन पोषण में मदद करती तो सहरानीय कार्य माना जाता लेकिन पुलिस तो पुलिस है यह किसी की सगी नहीं क्योंकि गुंडे ,बदमाश इसी कारखाने से निकलते है ?
थाना गुहला क्षेत्र के गांव थेह मुकेरियां में मंडी से गेहूं के कट्टे चोरी करने के मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई ईश्म सिंह की टीम द्वारा आरोपी गांव सेगा प्लॉट निवासी प्रवीन कुमार, खेड़ी गुलाम हाल चीका निवासी संतोष देवी, सैंसी बस्ती कलायत निवासी ममता व सैंसी बस्ती पाडला निवासी रेखा को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गाँव थेह मुकेरिया निवासी मेवा सिंह की शिकायत अनुसार उसकी गांव थेह मुकेरियां मंडी में स्थित दुकान से 12 कट्टे गेहूं के अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए।
जिस बारे थाना गुहला में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी प्रवीन कुमार, संतोष देवी, ममता व रेखा के कब्जे से 5 चोरीशुदा गेहूं के कट्टे व वारदात में प्रयुक्त ऑल्टो गाड़ी बरामद कर लिए गए।
आरोपियों से व्यापक पूछताछ दौरान सामने आया कि उन्होनें 7 गेहूं के कट्टे चीका निवासी प्रदीप कुमार आटा चक्की वाले को बेच दिए। एएसआई ईशम सिंह की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चीका निवासी प्रदीप कुमार को काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से 4 हजार रुपये बरामद कर लिए गए। सभी आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।


