पैरा कॉम स्लेम मैराथन 2025-26 का मेडल जीतने वाले 69 वर्षीय लछमन सिंह पंजेटा का संजय गांधी ओम प्रकाश गर्ग सी से स्कूल सुजरा बाबैन में भव्य स्वागत
बाबैन /19 मई /अटल हिन्द ब्यूरो/सुरेश अरोड़ा
पैरा कॉम स्लेम मैराथन 2025-26 का मेडल जीत कर आए 69 वर्षीय लछमन सिंह पंजेटा का संजय गांधी ओम प्रकाश गर्ग सी से स्कूल सुजरा बाबैन में भव्य स्वागत किया गया। पैरा कॉम स्लेम मैराथन जो वैदांता मैराथन दिल्ली 21 किलोमीटर, टीसीएस मैराथन कोलकाता 25 किलोमीटर, टाटा मुंबई मैराथन 42 किलोमीटर व टीसीएस मैराथन बेंगलुरु 10 किलोमीटर जीत कर पुरी होती है का मेडल जीतने वाले लछमन सिंह जिला कुरुक्षेत्र के निवासी है जिन्होंने अपने पैतृक गांव जैनपुर जाटान के अलावा कुरुक्षेत्र व हरियाणा का नाम रोशन किया है।
लक्ष्मण सिंह पंजेटा अब तक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक गोल्ड मेडल व सिल्वर मेडल जीत चुके है। लक्ष्मण सिंह पंजेटा 69 साल की उम्र के होने के बावजूद भी आज भी अपने आप को 25 साल का युवा समझते हैं और वे इस उम्र में युवाओं के लिए भी एक रोल मॉडल है।
संजय गांधी ओम प्रकाश गर्ग सी सें स्कूल सुजरा बाबैन में उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन कर हरियाणा बीज विकास निगम के पूर्व डायरेक्टर जितेंद्र सिंह गिल के अलावा जैनपुर जाटान के सरपंच जसविंदर सिंह पंजेटा, उनके भाई रामचंद्र पंजेटा, धनोरा जाटान के पूर्व सरपंच प्रीत पाल सिंह, लखविंदर पाल सिंह ग्रेवाल, जंगशेर पंजेटा के अलावा अनेक गणमान्य व्यक्तियों लक्ष्मण सिंह पंजेटा का जोरदार स्वागत किया.
इस अवसर पर बोलते हुए लक्ष्मण सिंह पंजेटा ने कहा कि उनकी उम्र 69 की है लेकिन वे अपने आप को युवाओं से कम नहीं समझते है। उन्होंने कहा कि इस उम्र मे भी उनके अंदर जवानों जैसा जज्बा है और उन्होंने 8 महीनों में 4 मैराथन जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि उन्होंने महज 8 महीनों में 4 बड़ी मैराथन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
लक्ष्मण सिंह ने कहा कि उन्होंने 12 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित वैदांता मैराथन में 21 किलोमीटर दौड़ पूरी कर पहला मेडल अपने नाम किया। इसके बाद 21 दिसंबर को कोलकाता में आयोजित टीसीएस मैराथन में 25 किलोमीटर मैराथन में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा मेडल जीता। 18 जनवरी को मुंबई में मुंबई टाटा मैराथन 42 किलोमीटर जीत कर तीसरा मेडल हासिल किया। अब चौथी मैराथन टीसीएस बेंगलुरु 10 किलोमीटर जीतकर चौथा मेडल जीता है जो इतिहास रचने के समान है।
उन्होंने कहा कि वे 25 साल ये नि:शुल्क युवाओं की सेवा कर रहे है और उनके द्वारा प्रशिक्षित अनेक बच्चे पुलिस व सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे है। उन्होंने कहा कि वे पुरी तरह से वैजिटेरियन है उसके बाद उन्होंने यह बड़ी उपलिब्ध हासिल की है।
इस अवसर पर बोलते हुए हरियाणा बीज विकास निगम के पूर्व डायरेक्टर जितेंद्र सिंह गिल ने कहा कि लछमन सिंह पंजेटा ने कहा कि लछमन सिंह पंजेटा का पैराकॉम स्लेम मैराथन 2025-26 का मेडल जीतना कुरुक्षेत्र जिला ही नहीं बल्कि पुरे हरियाणा के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह कामयाबी युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों के लिए भी प्रेरणा की नई मिसाल बनेगी। उन्होंने लक्ष्मण सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि लक्ष्मण सिंह पंजेटा की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में गर्व और खुशी का माहौल है।
Add A Comment


