शिक्षकों के समर्पित भाव की कार्य प्रणाली से राजकीय स्कूलों के परीक्षा परिणाम हुए बेहतर : विजय दहिया
बाबैन खंड से विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना से 38 गांवों के 1167 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
बाबैन, 21 मई (सुरेश अरोड़ा):
बाबैन, 21 मई (सुरेश अरोड़ा):
हरियाणा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय दहिया ने कहा कि शिक्षकों के समर्पित भाव से कार्य करने पर ही राजकीय स्कूलों मेंं 10वीं व 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में बडा सुधार हुआ है। इस प्रदेश के राजकीय स्कूलों में शिक्षा के साथ साथ खेल व अन्य गतिविधियों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिन रात प्रयास कर रहे है। इस हल्का में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार ही बाबैन खंड से विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना पार्ट 2 का शुभारंभ किया गया है। इस योजना से 38 गांवों के लगभग 1167 विद्यार्थियों को लाभान्वित होंगे।
हरियाणा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव वीरवार को बाबैन के पीएम श्री राजकीय स्कूल के प्रांगण में स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा के तत्वाधान में आयोजित विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना और जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित विद्यार्थी व शिक्षक सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
इससे पहले प्रधान सचिव विजय दहिया,पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा,महानिदेशक जितेन्द्र दहिया, डिप्टी पीएस सीएम डा. यशपाल,उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने दीपशिखा प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना पार्ट 2 का रूट ब्राउसर जारी किया और योजना का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबैन के राजकीय स्कूल में शिक्षा के साथ साथ हर क्षेत्र में शिक्षक पूरी मेहनत के साथ देश की भावी पीढ़ी को तराश रहे है। इस प्रकार शिक्षकों के साथ साथ समाज के आम नागरिकों के सहयोग की निहायत जरूरत है। अगर समाज स्कूल के साथ खडा होकर काम करेगा तो गुणवत्ता में और निखार आएगा।
इस समय प्रदेश सरकार की तरफ से स्कूलों में शिक्षा के साथ साथ हर प्रकार की उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरा फोकस रखकर काम किया जा रहा है। इस प्रकार की योजनाओं से चुनौतियां भी सामने आती है लेकिन इन चुनौतियों का सामना करते हुए योजना को सफल बनाना है ताकि सरकार की नीतियों का हर व्यक्ति को सीधा फायदा मिल सके।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से 10वीं व 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस समय राजकीय स्कूलों के परिणाम निजी स्कूलों से भी बेहतर है। इस पीएम श्री राजकीय स्कूल बाबैन को देखकर सब आश्चर्यचकित रह गए। इस स्कूल में शिक्षा के साथ साथ अन्य सुविधाएं निजी स्कूलों से भी ज्यादा उपलब्ध करवाई जा रही है। इस स्कूल से ही विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना पार्ट 2 का शुभारंभ किया गया है। इससे बेटियों को स्कूल तक पहुंचने में अब किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी।
हरियाणा शिक्षा विभाग के महानिदेशक जितेन्द्र दहिया ने पीएम श्री राजकीय स्कूल बाबैन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस स्कूल के प्रवेश करने से ना केवल बचपन की यादें ताजा हुई अपितु स्कूल में शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ साथ हर क्षेत्र में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को देखकर दिल भी प्रसन्न हुआ है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिन रात विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा व अच्छे संस्कार तथा तमाम सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत रहते है। अभी हाल में ही मैराथन मीटिंग में आला अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए है। इस समय प्रदेश में 1 लाख 5 हजार अध्यापक, 21 लाख विद्यार्थी, 14 हजार स्कूलों और 50 हजार अन्य स्टाफ को सुविधाएं देने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से रोजाना अलग अलग योजनाओं पर काम किया जा रहा है और देश की नींव को मजबूत करने पर फोकस रखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बाबैन और निसिंग खंड में विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना पार्ट 2 का शुभारंभ किया गया है। इससे बाबैन के 1167 और निसिंग के 1687 विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। अहम पहलू यह है कि बाबैन के 38 गांव के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना को शुरू करने के लिए सदैव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आभारी रहेंगे।
मुख्यमंत्री के डिप्टी प्रधान सचिव डा. यशपाल यादव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 29 सिंतबर 2025 को बाबैन खंड से ही मुख्यमंत्री द्वारा पेपर लैस रजिस्ट्री की प्रदेशव्यापी योजना शुरू की गई थी और इस योजना का प्रदेश में आमजन को फायदा मिल रहा है। अब इसी बाबैन खंड से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना पार्ट 2 का शुभारंभ किया गया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बाबैन खंड में विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना पार्ट 2 का शुभारंभ किया गया है। इस योजना से 38 गांवों के 1167 विद्यार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा, बच्चों को स्कूल में आने जाने के लिए परिवहन की सुविधा मिलेगी और इससे समय की बचत होगी और सभी विद्यार्थी खासकर बेटियां सहजता से स्कूल में पहुंच सकेगी। जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर डीईईओ इन्दू कौशिक, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, सरपंच संजीव सिंगला, मार्किट कमेटी के चेयरमेन जसविंद्र सैनी, महामंत्री भीम सिंह, अनिल सैनी, उपाध्यक्ष रिंकू कश्यप, डिम्पल सैनी, नरेन्द्र गोजरे,जितेन्द्र गर्ग, प्रदीप सैनी, मदन शर्मा, परिवहन विभाग के संयुक्त निदेशक दिलबाग, जीएम रोडवेज शमिन्द्र सहित आदि उपस्थित थे।
10वीं व 12वीं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
10वीं व 12वीं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार जिला प्रशासन की तरफ से 10वीं व 12वीं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार की तरफ से शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय दहिया, हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, शिक्षा विभाग के महानिदेशक जितेन्द्र दहिया, मुख्यमंत्री के डिप्टी प्रिंसिपल सैकेट्री डा. यशपाल व उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अजराना कला की छात्रा हरप्रीत कौर, अमीन स्कूल की छात्रा देवकी, सिरसमा से वंशिका, बारना से दीपिका, कनीपला से कशिश, मथाना से माही व सुनाक्षी, कुरुक्षेत्र से गुजंन रानी, ककराला से एकम, संधौली से गुरप्रीत व पलवी,पिहोवा से दृष्टि सैनी, हिमांशी कटारिया, जसमीत कौर, उदारसी से महक, रुआ से सृष्टिï, शांति नगर से अमनप्रीत कौर, र्कीति व उदारसी से मनिका को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा 12वीं कक्षा में धुराला स्कूल से नेहा रानी, कमौदा से नमन कौशिक, पुलकित, मिर्जापुर से नीरू, थानेसर से अंजलि, गुमथला से जसप्रीत, पिहोवा से महेश कुमार, इशाक से अन्नु, हथीरा से आदित्य कसाना, सामर्थ, तरुण,पिहोवा से अविशा सैनी, दिव्या लक्ष्मी, शालू, सुरखपुर से डिम्पल, धूलगढ से निशा देवी को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
100 प्रतिशत परिणाम वाले राजकीय स्कूलों के प्रिंसिपल को भी किया सम्मानित
100 प्रतिशत परिणाम वाले राजकीय स्कूलों के प्रिंसिपल को भी किया सम्मानित
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम में 100 प्रतिशत परिणाम वाले 25 राजकीय स्कूलों के प्रिंसीपल को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें कलसा स्कूल से नरेश गर्ग, अरनैचा से आनंद शर्मा, मेघा माजरा से नवनीत कौर, नैसी से रजनी, मुर्तजापुर से गुरुदेवी, जलबेहडा से सुमिति खुराना, कसीथल से निर्मला, बडौंदा से रितु गुप्ता, दबखेडा से विपिन कुमार, बण, लुखी से अलका छाबडा, बारना,मथाना से मंजु रानी, चढुनी जाटान से डा. अशोक शर्मा, रावा से दीपक कुमार, नलवी से शमा मुहाल, त्यौडा से सतीश शर्मा, ठोल से सीमा आर्य, शांति नगर से संजीव कुमार,अजरावर से डा. संतोष, डीग से सुखदेव सिंह, संभालखी से कवित गुप्ता, झांसा राजकीय स्कूल से राज कपूर, सूढपुर से राजपाल, हरिपुर से सोनिया रानी शामिल है।
Add A Comment


