यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामला: रोहतक से बिजनेस पार्टनर भविष्य दहिया गिरफ्तार, वित्तीय विवाद में रची थी साजिश
एल्विस यादव के घर फायरिंग के मामले में छटा आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में अभी तक आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार किया जा चुके
आरोपी की पहचान भविष्य दहिया जिला रोहतक (हरियाणा) के रूप हुई
हमले का आरोपी भविष्य तथा एल्विश यादव बिजनेस पार्टनर थे
गुरुग्राम /11 जुलाई 2026 /फतह सिंह उजाला
17 अगस्त 2025 को पुलिस थाना सैक्टर-56, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना सैक्टर-57, गुरुग्राम में गोली चलने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस थाना सैक्टर-56, गुरुग्राम की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर पुलिस टीम की ईआरवी पहले से मौजूद थी व फायरिंग होनी पाई गई। जहां खाली खोल कारतूस भी पड़े हुए मिले। आगामी कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा सीन-ऑफ-क्राईम, एफएसएल व फिंगरप्रिंट की पुलिस टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया।
घटनास्थल पर उपस्थित यूट्यूबर एल्विश यादव के पिता ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि 17 अगस्त को समय सुबह करीब 05.25 बजे इसके घर के ग्राउंड फ्लोर व पहली मंज़िल पर 03 अज्ञात हमलवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है, जिसकी पुष्टि घर में लगे सीसीटीवी से कर सकते है। हमलवार बाईक पर सवार होकर आए, जिन्होंने मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके जानलेवा हमला किया। प्राप्त शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत पुलिस थाना सैक्टर-56 गुरुग्राम में अभियोग अंकित किया गया।
अपराध शाखा सैक्टर-43, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 10 जुलाई 2026 को 01 आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान भविष्य दहिया (उम्र-31 वर्ष) निवासी सैक्टर-34 सनसिटी जिला रोहतक (हरियाणा) के रूप हुई है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी भविष्य तथा एल्विश यादव बिजनेस पार्टनर थे। वित्तीय विवाद व रूपयों के लालच में आरोपी ने एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर उपरोक्त अभियोग की योजना बनाई तथा अन्य आरोपियों की मदद से वारदात को अंजाम दिलवाया। उपरोक्त अभियोग में अब तक 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Add A Comment

