अलवर संसदीय क्षेत्र के 10 हजार करोड़ रूपये से अधिक के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित –
इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, बजट घोषणाओं एवं विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में धरातल पर उतारें – केंद्रीय वन मंत्री
अलवर में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं पर्यटन की असीम संभावनाएं, 10 हजार करोड़ रूपये से अधिक के कार्यों से क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति – मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास
-राजीविका स्टाॅल्स का किया निरीक्षण, हस्तनिर्मित उत्पादों की सराहना कीजयपुर/10 मई /अटल हिन्द/दिनेश जांगिड़
जयपुर/10 मई /अटल हिन्द/दिनेश जांगिड़
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव एवं मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने रविवार को मिनी सचिवालय स्थित कलक्ट्रेट सभागार में लोकसभा क्षेत्र अलवर में अलवर, खैरथल-तिजारा व कोटपूतली जिले के करीब 10 हजार करोड़ रूपये के डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट की विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की एवं विकास कार्यों को टाइमलाइन के अनुरूप पूर्ण करने पर हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान वन राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा, विधायक महन्त बालकनाथ एवं श्री सुखवंत सिंह, स्वायत शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री रवि जैन मौजूद रहे।
रोड इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती से मिलेगी विकास को गति—
केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने अलवर लोकसभा क्षेत्र के चहुंमखी विकास के लिए करीब 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत के महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, बजट घोषणाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा कर इन्हें आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण कर निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिये कि क्षेत्र में सड़क तंत्र की मजबूती के लिए स्वीकृत, प्रगतिरतएवं अन्य प्रोजेक्ट्स जिसमें पनियाला-बड़ोदामेव एक्सप्रेस-वे, एनएच-921 सुदृढ़ीकरण (महुआ-कोठी नारायणपुर), एनएच-248 ए काॅरिडोर डवलपमेंट, स्टेट हाइवे-111ए (नीमराना से हरियाणा बाॅर्डर तक), खिजूरीवास टोल भिवाड़ी से टपूकड़ा एसएच-25, इसके अतिरिक्त अलवर बहरोड़-नारनौल रोड़ एसएच-14, भरतपुर-अलवर फोरलेन, नीमराना-भिवाड़ी लिंक रोड़, एनएच-248ए काॅरिडोर डवलपमेंट (अलवर-नूह), नौगांवा से नसवारी चैकी एसएच-45, रेवाड़ी-टपूकड़ा-केएमपी बाईपास इत्यादि कार्यों को प्राथमिकता से आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर धरातल पर उतारें। उन्होंने रेलवे संबंधी कार्यों यथा रीजनल रेपिड ट्रांजिट सिस्टम एवं अलवर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों, रोडवेज से संबंधित अलवर शहर में हनुमान सर्किल एवं मुण्डावर व बहरोड में आधुनिकतम बस स्टैण्ड निर्माण, 50 ई-बस संचालन तथा विमानन क्षेत्र में एनसीआरपीबी प्लान 2041 के तहत किशनगढबास के नजदीक चिन्हित भूमि पर एयर स्ट्रीप एवं एमओआर के निर्माण के कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
पेयजल प्रोजेक्ट को समयबद्ध शुरू करने पर जोर, औद्योगिक विकास पर बल —
केंद्रीय वन मंत्री श्री यादव ने संसदीय क्षेत्र में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं जिनमें रामजल सेतु प्रोजेक्ट के तहत डढीकर एवं नीमराना में रिजर्व वायर निर्माण, अलवर-भरतपुर चंबल मेगा पेयजल प्रोजेक्ट, यमुना लिंक प्रोजेक्ट, राणाप्रताप सागर- बीसलपुर वाटर लिंक प्रोजेक्ट तथा रूपारेल नदी पुनरूद्धार, अलवर शहर एवं मुण्डावर में पेयजल आपूर्ति के कार्यों में की प्रगति के संबंध में फीडबैक लेकर इन कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र अलवर में 11 जोन, भिवाड़ी में 13 जोन एवं नीमराना में 13 जोन में आवश्यक आधारभूत सुविधाएं एवं आवश्यकताओं को पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त संसदीय क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि के लिए नवीन औद्योगिक क्षेत्र जिसमें अलवर में रामगढ़, खैरथल-तिजारा एवं खुशखेडा-भिवाड़ी-नीमराना इन्वेस्टमेंट रीजन में आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर औद्योगिक गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिये।
पर्यटन को अलवर की ताकत बनाने पर मंथन, चिकित्सा, शिक्षा, खेल एवं डेयरी का होगा विकास—
उन्होंने पर्यटन के विकास के लिए बाबा भर्तृहरि नाटक मंचन को नाइट ट्यूरिज्म से जोड़ने, गरबा जी एवं लालदास महाराज मंदिर के विकास सहित अन्य धार्मिक स्थानों के विकास, बाबा मोहनराम मंदिर काॅरिडोर विकास, भूरासिंद्ध महाराज क्षेत्रा के विकास, ट्यूरिस्ट सर्किट के रूप में कांकवाडी, कुशालगढ-टहला, प्रतापगढ, अजबगढ़, नीमराना एवं तिजारा फोर्ट का विकास एवं पर्यटन क्षेत्रा में प्रशिक्षण के लिए होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के संचालन इत्यादि कार्यों की प्लानिंग कर पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पर्यावरण क्षेत्र में वाइल्ड एनीमल ट्रिटमेंट सेंटर, अलवर बायोलाॅजिकल पार्क, बाबा मोहनराम काॅरिडोर में नगर वन, कहरानी बायोलाॅजिकल पार्क के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वहीं उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में अलवर मेडिकल काॅलेज, जिला चिकित्सालय की बैड क्षमताओं में वृद्धि, शिवाजी पार्क पीएचसी क्रमोन्नयन, उप जिला अस्पताल रामगढ़ एवं जिला चिकित्सालय में शिशुवार्ड के अपग्रेडेशन कार्य, भिवाड़ी में राजकीय अस्पताल व क्रिटिकल केयर ब्लाॅक तथा ईएसआईसी हाॅस्पिटल नीमराना के कार्यों की प्रगति का फीडबैक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसी प्रकार शिक्षा के उन्नयन हेतु राजगढ, बहरोड व खैरथल में केंद्रीय विद्यालय, हल्दीना में सैनिक स्कूल, मत्स्य विश्वविद्यालय में 10 नई स्ट्रीम, आईटीआई में मेकेनिकल इलेक्ट्रिकल व्हीकल ट्रेड, प्रत्येक सीएलएफ में एसएचजी की स्थापना कराने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त विलेज डवलपमेंट के लिए संसदीय क्षेत्रा के गांवों में ई-लाइब्रेरी के साथ-साथ डेयरी बूथ, काॅपरेटिव सोसायटी, एफपीओ एवं सीएलएफ सेंटर का निर्माण करावे। साथ ही खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए खैरथल में कुश्ती एकेडमी, इंदिरा गांधी स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रेक एवं हाॅकी एस्ट्रोट्रफ मैदान, डीएमएफडी योजना से स्टेडियम निर्माण, भिवाडी स्टेडियम निर्माण कार्यों का फीडबैक लेकर इन्हें गति देने के निर्देश दिये। वहीं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए नवीन दुग्ध प्लांट की स्थापना के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर प्लांट को यथाशीघ्र चालू कराने के निर्देश दिये।
अलवर एवं भिवाडी में स्वच्छता हेतु बना इंटीग्रेट साॅलिट वेस्ट मैनेजमेंट प्लान —
केंद्रीय वन मंत्री श्री यादव ने शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत समीक्षा कर अलवर शहर एवं भिवाडी में इंटीग्रेटेड साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट के संशोधित प्रस्तावों की 31 मई तक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां पूर्ण कराने, वेस्ट टू एनर्जी के लिए अरबन चेलेंज फण्ड प्रोजेक्ट को भी 31 मई तक अप्रूव कराने, सीएक्यूएम से साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का आईसी प्लान तैयार कर गतिविधि आयोजित कराने, लीगेसी वेस्ट एवं कचरा प्रबंधन से स्वच्छता सखियों को जोड़कर उन्हें लखपति दीदी बनाने के लिए आवश्यक स्कील प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी नगर पालिकाओं में स्वच्छता के संबंध में किए जा रहे कार्यों की प्रभावी माॅनिटरिंग करें तथा सोतानाला औद्योगिक क्षेत्र नीमराना को सीईटीपी से जोडने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि 15 मई को अलवर में मुख्यमंत्राी श्री भजनलाल शर्मा अलवर एवं भिवाडी क्षेत्र में करीब एक हजार करोड रूपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसके लिए उन्होंने आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने बैठक में अलवर बस स्टैण्ड निर्माण कार्य की प्रगति, शहर में शिवाजी पार्क एवं रूपबास पीएचसी के क्रमोन्नयन, शिशु चिकित्सालय उन्नयन इत्यादि कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने के लिए अवगत कराते हुए अपने सुझाव साझा किए।
प्रोजेक्ट्स को धरातल पर उतारने के लिए प्रभावी माॅनिटरिंग पर दिया बल —
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने कहा कि अलवर में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं, जिसके लिए 10 हजार करोड़ रूपये से अधिक के प्रोजेक्ट एवं बजट घोषणाओं को समयबद्धता से धरातल पर उतारने के लिए निरन्तर समीक्षा के साथ-साथ केंद्र सरकार एवं हितधारक राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने जिला कलक्टरों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की समयबद्ध क्रियान्विति के लिए साप्ताहिक आधार पर समीक्षा की जाए एवं राज्य से संबंधित विषय के लिए उच्च स्तर पर अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि 15 मई को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा अलवर में ग्राम रथ अभियान के तहत संध्या चौपाल में शिरकत करेंगे तथा अलवर व भिवाडी में विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने स्वच्छता के विभिन्न पैरामीटर्स पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर जिला कलक्टर को निर्देशित किया कि डोर टू डोर कलेक्शन, स्कूल-काॅलेजों में स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां एवं मेकेनाइज्ड क्लीनिंग पर विशेष फोकस करें, जिससे अलवर की स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के साथ रैंकिंग में सुधार हो सके। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों से कानून व्यवस्था की समीक्षा कर निर्देशित किया कि जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रो-एक्टिव रहकर कार्य करें।
स्वायत शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री रवि जैन ने अलवर एवं भिवाडी में इंटीग्रेटेड म्यूनसिपल साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान के लिए विस्तृत प्रजेंटेशन दिया, जिसमें स्वच्छता के क्षेत्र में सुधार के लिए भविष्य की प्लानिंग के तहत एण्ड टू एण्ड वेस्ट मैनेजमेंट, शत-प्रतिशत डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन, विजेबल क्लीननेस इत्यादि के संबंध में अवगत कराते हुए साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान को यथाशीघ्र लागू कराने के लिए आश्वस्त किया। बैठक में राजस्थान इंस्टीट्यूट फोर ट्रांसफोरमेशन एण्ड इनोवेशन के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री विकसित ग्राम एवं शहरी वार्ड अभियान की प्रगति पर विस्तृत प्रजेंटेशन देकर प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड के लिए बनने वाले मास्टर प्लान की रूपरेखा से अवगत कराया।
जिला कलक्टर अलवर डाॅ. आर्तिका शुक्ला, जिला कलक्टर खैरथल-तिजारा श्री अतुल प्रकाश एवं जिला कलक्टर कोटपूतली-बहरोड श्रीमती अपर्णा गुप्ता ने बैठक में दिए गए निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित कराने का विश्वास दिलाया।
राजीविका की महिला समूहों द्वारा संचालित स्टाॅल का किया अवलोकन —
बैठक से पहले केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव एवं मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने अलवर मिनी सचिवालय (कलक्ट्रेट) में राजीविका की महिला समूहों द्वारा संचालित स्टाॅल का अवलोकन किया। उन्होंने स्टाॅल के अवलोकन के दौरान राजीविका समूह की महिलाओं के साथ संवाद कर उनके द्वारा तैयार किए जा रहे हस्तनिर्मित उत्पादों की जानकारी ली एवं प्रोत्साहित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
बैठक में तिजारा विधायक महन्त बालकनाथ, रामगढ विधायक श्री सुखवंत सिंह, जिला प्रमुख श्री बलबीर सिंह छिल्लर, जिला कलक्टर कोटपूतली-बहरोड श्रीमती अपर्णा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अलवर श्री सुधीर चैधरी, पुलिस अधीक्षक खैरथल-तिजारा श्री ब्रजेश ज्योति उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड श्री सतवीर सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


