भारत

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सिंध नदी से एक 29 साल के युवक की लाश मिली. उसके हाथ और दोनों पैर तार से बंधे हुए थे. इससे मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. अब पुलिस इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए बारीकी से जांच- पड़ताल कर रही है. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के संगेश्वर गांव में बहने वाली सिंध नदी से मंगलवार को एक 29 साल के युवक की लाश मिली. युवक की लाश मिलने इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक युवक की पहचान गोलू दांगी के रूप में हुई है. […]

इंदौर के सुनील कुमार की जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मौत हो गई. वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ छुट्टियां मनाने कश्मीर गए थे. आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई और उनकी बेटी घायल हो गई. सुनील एलआईसी में कार्यरत थे. इस घटना से उनके परिवार और परिजनों में गहरा शोक है. घायल बेटी का इलाज पहलगाम के अस्पताल में चल रहा है. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में इंदौर के सुनील कुमार की भी मौत हुई है. वह अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने गए थे. उनके […]

उज्जैन के शीतला माता मंदिर में एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. हिन्दू संगठनों ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के मंदिर में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में एक मुस्लिम व्यक्ति मंदिर परिसर में नमाज पढ़ते हुए दिखाई दे रहा है. उसे मंदिर में नमाज पढ़ते हुए देखकर यहां से गुजरने वाले लोग भी हैरान दिखाई दे रहे हैं.सोशल मीडिया पर वायरल हो […]

इंदौर के राजेंद्र नगर में एक दलित दूल्हे को राम मंदिर में प्रवेश से रोकने का मामला सामने आया है. आरोप है कि खाती समाज के लोगों ने मंदिर को व्यक्तिगत बताते हुए दूल्हे को प्रवेश करने से मना कर दिया. विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को बाहर से ही दर्शन कराया गया. घटना से दलित समुदाय में रोष है. मध्य प्रदेश में इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक दलित दूल्हे को भगवान श्रीराम के मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया गया है. मामला कांग्रेस […]

लुधियाना: पंजाब राजस्व अधिकारी यूनियन द्वारा की सामूहिक हड़ताल से दुखी होकर तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने रजिस्ट्रेशन का काम वापिस लेकर कानूनगों को सौंपने के अपने फैसले से आखिरकार सरकार ने पैर पीछे खींच लिए है और एक बार फिर इसकी जिम्मेवारी नायब तहसीलदारों को सौंपते हुए ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी है। दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब लुधियाना की पश्चिमी तहसील में एक एनआरआई की जमीन की रजिस्ट्री एक फर्जी व्यक्ति के नाम पर करवा दी गई। इस मामले में विजिलेंस ने तहसीलदार, रजिस्ट्रेशन क्लर्क समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज की थी, जिसके विरोध में […]

पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने राज्य में आज से 3 दिन तक यानी 25 अप्रैल  तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोपहर के समय लोगों को घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि राज्य के मालवा क्षेत्र में आते जिलों में फिरोजपुर, फाजिल्का, बरनाला, मोगा, फरीदकोट, बठिंडा मानसा में लू की स्थिति अन्य जिलों से अधिक देखने को मिलेगी। बता दें कि राज्य में सबसे अधिक तापमान जिला बठिंडा का दर्ज किया गया है, जो 42.1 डिग्री […]

अपील

अटल हिन्द से जुड़ने के लिए शुक्रिया। जनता के सहयोग से जनता का मीडिया बनाने के अभियान में कृपया हमारी आर्थिक मदद करें।

राशिफल

Top Trending

अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक

राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)