भारत

लुधियाना : धोखाधड़ी के मामला दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला लुधियाने से सामने आया है, जहां पर साजिश के तहत व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी की गई है। थाना पीएयू की पुलिस ने साजिश तहित प्लाट के जाली दस्तावेज तैयार करके कब्जा करने की कोशिश करने वाले 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार अमरीक सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता सुरेश कुमार पुत्र दामोसर प्रसाद वासी जनपथ एस्टेट ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि सोहन सिंह, जितेंद्र सिंह […]

पंजाब पुलिस द्वारा एक और एनकाउंटर किए जाने की खबर आई है। आपको बता दें कि गत दिवस  मेजर स्कूटर पार्ट्स की दुकान पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले हमलावर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आज उक्त हमलावर को उसके हथियार बरामद करने के लिए ले जा रही थी।  इस बीच हमलावर ने पुलिस को धक्का देकर भागने की कोशिश की, जिस दौरान पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। पुलिस फिलहाल कार्रवाई कर रही है।

आंगनवाड़ी वर्करों के लिए बेहद ही खुशी भरी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने वर्करों को बड़ी सुविधा देने जा रही है। फ्रंटलाइन वर्करों को स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज बताया कि विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत राज्य में आंगनवाड़ी वर्करों के हेल्थ कार्ड  जारी किए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने बताया कि राज्य में 56.26% आंगनवाड़ी वर्करों और 46.15% आंगनवाड़ी हेल्परों को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने […]

श्री आनंदपुर साहिब के नज़दीकी गांव झिंझड़ी की लड़की, जिसकी शादी करीब पांच महीने पहले पड़ोसी राज्य हरियाणा के नालागढ़ के गांव रामपुर गुज्जरां में हुई थी, ने ज़हर निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नेहा देवी (25) के रूप में हुई है, जो रामपुर गांव की रहने वाली थी। उसे गंभीर हालत में चंडीगढ़ के पी.जी.आई. में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। श्री आनंदपुर साहिब के गांव झिंझड़ी के निवासी ठेकेदार बालू राम ने बताया कि गांव के लक्ष्मण दास की बेटी नेहा देवी की शादी करीब पांच महीने पहले गांव […]

पंजाब सरकार के आदेशों के तहत स्पा और मसाज सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई के लिए एक मुहिम चलाई जा रही है। सरकार ने राज्य भर में स्पा व मसाज सेंटरों की चेकिंग और अवैध गतिविधि पाए जाने पर कार्रवाई के आदेश दिए है। वहीं इसी बीच मोहाली के जीरकपुर स्पा सेंटर पर पुलिस ने रेड की है, जहां से 5 लड़कियों को छुड़वाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ये स्पा सेंटर रिहायशी एरिया में चल रहा थ। इसे अम्बाला निवासी एक व्यक्ति चला रहा था और उसका मैनेजर पानीपत का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि इस दौरान […]

चिलचिलाती धूप व गर्मी के कारण मौसम में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण लोगों का दोपहर के समय घरों से निकलना मुश्किल हो गया है तथा दोपहर के समय सड़के सुनसान होने लगी है,  वहीं कहा जा रहा है कि कारोबार पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। मौसम विभाग ने आज से तीन दिनों तक, यानी 25 , 26, 27 के लिए कई जिलों में  (हीटवेव) का अलर्ट जारी किया है। गर्मी और धूप के कारण लोग दोपहर में घर के अंदर रहने को मजबूर हो रहे हैं। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक […]

अपील

अटल हिन्द से जुड़ने के लिए शुक्रिया। जनता के सहयोग से जनता का मीडिया बनाने के अभियान में कृपया हमारी आर्थिक मदद करें।

राशिफल

Top Trending

अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक

राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)