अखिल भारतीय किसान सभा व किसानों की बैठक हुई आयोजित
तोशाम/, 03 मई/विष्णु दत्त शास्त्री
पावर ग्रिड कंपनी के हाई-टेंशन बिजली टावरों का किसानों को उचित मुआवजा को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा व किसानों की एक बैठक रविवार को क्षेत्र के गांव मिरान में आयोजित हुई।
जिसकी अध्यक्षता बिजली विभाग के सेवानिवृत कर्मचारी अमर सिंह ने की तो बैठक का संचालन तोशाम के वित्त सचिव रणधीर सांगवान ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिजली टावर का उचित मुआवजे के लिए सभी किसानों को एक होकर लड़ाई लड़नी होगी और आगे आंदोलन की तैयारी करनी होगी।
बिजली टावर का उचित मुआवजा व जमीन का उचित मूल्य मार्केट रेट से दुगना दिलाया जाए और बिजली टावरों के तारों के नीचे की जमीन का मुआवजा राशि 60% से अधिक हो,
क्योंकि तोशाम क्षेत्र एनसीआर के अंदर आता है तोशाम क्षेत्र में एनसीआर व औद्योगिक क्षेत्र जैसे खानक पहाड़ व डाडम पहाड़ क्रेशर जोन, बाजार क्षेत्र, मिरान क्षेत्र में नेशनल हाईवे व नहरी क्षेत्र, बाजार क्षेत्र आदि को देखते हुए किसानों को बिजली हाई टेंशन टावर उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
इस दौरान किसानों के बीच बिजली की हाईटेंशन टावरों के बारे में बहुत सी चर्चा हुई। किसानों ने कहा कि बिजली टावरों का उचित मुआवजा के बारे किसानों की बैठक होती रहेगी और आगे आंदोलन की तैयारी करनी होगी।


