टोहाना /जाखल में तूफानी बारिश से टूटा कहर, भारी नुक्सान
जाखल /12 जून/ योगेश खनेजा
बीती देर शाम आई तेज आंधी और तूफानी बारिश ने जमकर आफत बढ़ाई है। खासकर टोहाना, जाखल, कुलां और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। कई स्थानों पर दीवारें और ढांचे गिर गए, जबकि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा।
कई गांवों में पेड़ तक उखड़ गए। कई स्थानों पर गाडिय़ों को भी क्षति पहुंची है। छतों पर लगे बड़े बड़े सोलर प्लेट तक तहस नहस हो गईं। रात करीब 8.30 बजे आए भयंकर तुफान ने एक बार तो लोगों को हिलाकर ही रख दिया। खम्बे, बिजली की तारें भी टूटकर बिखर गईं। कई जगहों पर रात से ही बिजली गुल है।
खासकर ग्रामीण क्षेत्र में खूब नुक्सान देखने को मिला। टोहाना के शगुन मैरिज पैलेस पर भी तुफान का कहर टूटा। यहां छत्तें तक क्षतिग्रस्त हो गई। बोर्ड, होडिंग व अन्य भारी सामान भी उखड़ गया।
सरकारी स्कूल के टीचर की टियागो कार पर दीवार गिर गई, वहीं करीब 150 किलोवाट का सोलर प्लांट भी तहस-नहस हो गया। बिजली निगम को भी काफी नुकसान पहुंचा है। 100 से ज्यादा पोल टूट गए हैं। जाखल में जीआरपी चौकी के पास पेड़ टूटकर दीवार पर गिर गया। बता दें कि, गुरुवार रात को जिले में पहले आंधी आई। इसके बाद बारिश हुई।

आज (शुक्रवार) को भी सुबह से तेज हवा चल रही है और बादलवाही बनी हुई है। 13 जून से मौसम में थोड़ा सुधार होने की संभावना जताई गई। पूरी तरह 15 जून के बाद ही मौसम साफ होगा।
गांव अमानी स्थित सरकारी स्कूल में कार्यरत संस्कृत टीचर सेशीराम की 2024 मॉडल टाटा टियागो कार पर करीब 10 फीट ऊंची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सेशीराम ने बताया कि तेज आंधी और बारिश शुरू होने पर वह परिवार के साथ घर के पोर्च में बैठे थे और बच्चों को भी अपने पास बुला लिया था। कुछ ही देर बाद जोरदार धमाके की आवाज आई। बाहर निकलकर देखा तो दीवार उनकी कार पर गिरी हुई थी। यदि उस समय कोई व्यक्ति कार के पास होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
टोहाना के चंडीगढ़ रोड स्थित मेहता कोल्ड स्टोर में भी आंधी की तेज रफ्तार ने खूब नुकसान पहुंचाया। यहां लगा 150 किलोवाट का सोलर प्लांट पूरी तरह खराब हो गया। सोलर प्लेटें तहस-नहस हो गई है। स्टोर संचालक के अनुसार, 30 लाख रुपए से भी ज्यादा का नुकसान हो गया है। प्लेटें उडकऱ नीचे गिर गई।
उधर, गांव जमालपुर में बलविंदर सैनी की कार्तिक डेयरी को भी भारी नुकसान पहुंचा। करीब छह महीने पहले लगभग 20 लाख रुपए की लागत से शुरू की गई डेयरी में तेज हवाओं और बारिश के कारण भवन और अन्य सामान को नुकसान हुआ। डेयरी संचालक ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है,
लेकिन प्रारंभिक तौर पर नुकसान काफी बड़ा माना जा रहा है। वहीं टोहाना शहर में सिंबलवाला रोड स्थित आईटीआई के पास लगाया गया स्वागत गेट तेज हवाओं का सामना नहीं कर सका और अचानक सडक़ पर गिर गया।
गेट गिरने से प्रेम नगर, सिंबल, जाखल, हिम्मतपुरा, पूर्ण माजरा और कासिमपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो गई। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मिलकर गेट को हटाने का कार्य शुरू किया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।
उधर जाखल में भी बीती शाम आये तेज तूफान और मूसलाधार बारिश से जहां जाखल की अनाज मंडी में जल भराव हो गया ।बारिश होने से भले ही लोगों ने गर्मी से राहत की साँस की हो लेकिन आए तेज तूफान जन जीवन पर काफी असर हुआं आए तेज तूफान से अनाज मंडी में पुरानी अवस्था में खड़े एक भारी भरकम पीपल का पेड़ गिरने से जहां बिजली का पोल टूट गया
वहीं उसके निजी दो मोटरसाइकिल भी दब गए। बिजली का पोल टूटने से अनाज मंडी क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई। वही जाखल रेलवे स्टेशन पर टिकट घर के शेड से भी लगी प्लेट भी टूट कर नीचे गिर गई गनीमत रही कि उस वक्त वहां कोई सवारी मौजूद नहीं थी। जीआरपी चौकी के बाहर भी भारी भरकम पेड़ गिरनेबके इलावा जाखल कुला मार्ग पर काफी संख्या में पेड़ो के साथ साथ बिजली के पोल भी गिर गए।
काफी समय तक मुख्य मार्ग प्रभावित हुआ। लोगो की कड़ी मशक्कत के बाद के वाहनों का आना जाना शुरू हुआ। गांव मारथला में श्री सालासर राइस मिल का भी नुकसान होने का समाचार है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी संख्या में बिजली के पोलो के साथ काफी संख्या में पेड़ गिर गए जहां अभी तक बिजली व्यवस्था को सुचारू करने के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारी लगे हुए हैं ।
Add A Comment


