गरीब व जरूरतमंदों के लिए संजीवनी बनी आदित्य सुरजेवाला की मोबाइल अस्पताल वैन!
नरवाना के धर्म सिंह कॉलोनी वार्ड नं. 3 पहुंचा आदित्य सुरजेवाला नि:शुल्क चलता-फिरता अस्पताल वैन कारवां!
वार्डवासियों को दी गई नि:शुल्क दवाइयां व किया गया फ्री चेकअप!
वार्डवासियों ने किया विधायक आदित्य सुरजेवाला का धन्यवाद।
नरवाना, 26 जुलाई (नरेन्द्र जेठी)
कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने एक बार फिर जनसेवा का अनुपम उदाहरण पेश किया है। सेवा व समर्पण भावना से शुरू हुई जन सेवा की पहल का कारवां कैथल विधानसभा के साथ-साथ नरवाना क्षेत्र में भी लगातार जारी है।
गांव कलौदा कलां से शुरू हुए मानव सेवा का इस अभियान के तहत नरवाना विधानसभा में दो दर्जन से ज्यादा गांव व नरवाना शहर के इलाकों में शिविर आयोजित कर चुका है। विधायक आदित्य सुरजेवाला की पहल पर सेवा व समर्पण के तहत शुरू की गई आदित्य नि:शुल्क मोबाइल अस्पताल वैन गरीब व जरूरतमंदों के लिए संजीवनी साबित हो रही है।
इससे पहले यह मोबाइल अस्पताल पहले ही गांव कलौदा कलां, दनौदा खुर्द, फरैण कलां, फरैण खुर्द, खरड़वाल, खरल, ढ़ाकल, पीपलथा, सिंसर, लौन, सच्चा खेड़ा, रसीदां, भिखेवाला, बेलरखा, गुरथली, नरवाना शहर की चमेला कॉलोनी, वार्ड 15, नई बस्ती (इस्माइलपुर रोड), वार्ड- 22/23, सैनी मोहल्ला, सुरजाखेड़ा सहित कई जगहों पर पहुंच चुका है, जहां हजारों लोगों को लाभ मिला है।
आज नरवाना शहर की धर्म सिंह कॉलोनी, वार्ड-3 में पहुंचे इस चलते-फिरते अस्पताल में ग्रामवासियों को पूरी तरह नि:शुल्क चिकित्सा जांच और दवाइयां वितरित की गईं।
इस मौके पर बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सतबीर दबलैन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कैलाश सिंगला, उझाना ब्लॉक प्रधान देवेंद्र सिंह मंटा, कृषक समाज जिला प्रधान बिंदर चहल, पार्षद आशुतोष शर्मा, डॉ शमशेर अमरगढ़, पूर्व पार्षद गंगा सिंह लोहचब, किताब सिंह हथो, मोनू शर्मा, छन्नाराम सैनी, कृष्ण चोपड़ा, मा. सुरेंद्र गोयत, मा. रमेश, मास्टर केवल, आभेराम भुक्कल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नरवाना क्षेत्र में इस नि:शुल्क आदित्य सुरजेवाला मोबाइल अस्पताल वैन सेवा के संचालन व्यवस्था को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं। आज धर्म सिंह कॉलोनी की सेन धर्मशाला में इस वैन के साथ में नरवाना जयराम हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. गरिमा (एमबीबीएस) और स्टाफ की टीम ने भी अपनी सेवाएं दी।
इस टीम द्वारा मौके पर ही रोगियों का मैडिकल चेकअप करके दवाइयां द्वारा इलाज किया गया। सुबह से ही कैंप में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य बीमारियां और अन्य जांचें कीं तथा मौके पर ही जरूरी दवाइयां मुफ्त प्रदान कीं।
बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने इस सुविधा की खूब सराहना की। विधायक आदित्य सुरजेवाला का धन्यवाद करते हुए रेहड़ी यूनियन पूर्व प्रधान रोशन लाल, कामरेड सतपाल सरोहा, अनुसूचित जाति विभाग जिला उपाध्यक्ष बलकार सिंह, किताब सिंह, बलवान राठी, सरोज देवी, बिमला देवी ने कहा कि घर के पास ही इतनी अच्छी सुविधा मिल जाए, इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है।
आज तक ऐसा विधायक और जन प्रतिनिधि नहीं मिला जिन्होंने जनता की सेवा के लिए फ्री चेकअप और नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया जा रहा है।
आदित्य सुरजेवाला की यह पहल काबिलेतारीफ है। सुरजेवाला परिवार हमेशा जनता की सेवा में सदैव सबसे आगे रहा है। हम ख़ुशकिस्मत हैं कि हमें आदित्य सुरजेवाला जैसा युवा सोच का नेता मिला,जो कैथल ही नहीं बल्कि नरवाना सहित पूरे इलाके में जन सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं।
इस मौके पर रणदीप सुरजेवाला के राजनीतिक सचिव धौला नैन ने बताया कि यह मोबाइल अस्पताल नरवाना हलके के हर गांव और हर वार्ड तक पहुंचेगा ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं घर-द्वार पर मिल सकें। हमारा लक्ष्य है कि जरूरतमंदों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं घर के नजदीक ही मिल जाए ताकि वो अपनी स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की सुविधा ले सकें।
वार्ड वासियों व हल्कावासियों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला की इस अनूठी पहल को सराहते हुए इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति बताया है।यह पहल विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो रही है, जिन्हें अस्पताल जाने में परेशानी होती है या जो नियमित स्वास्थ्य जांच से वंचित रह जाते हैं।

