सड़क दुर्घटना में कार चालक तोशाम निवासी युवक अमनदीप हुआ गंभीर रूप से घायल, कार गाड़ी हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त
तोशाम,/ 22 जुलाई 2026/विष्णु दत्त शास्त्री
बुधवार सुबह तोशाम में बाईपास मार्ग पर ट्राला व कार की टक्कर के दौरान कार चालक करीबन 23 वर्षीय तोशाम निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह सड़क हादसा इतना भयानक था कि हादसे में कार गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और कार गाड़ी तथा ट्राला सड़क से नीचे उतरकर खेतों में जा पहुंचे।
इस दौरान कार गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तो कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में ट्राला चालक तथा राहगीरों ने तोशाम के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात रेफर कर दिया। जोकी हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
उल्लेखनीय है कि तोशाम निवासी करीबन 23 वर्षीय युवक अमनदीप गोयल बुधवार सुबह अपनी कार गाड़ी में भिवानी-तोशाम मार्ग से बाईपास मार्ग पर खानक की तरफ जा रहा था।
जब वह सागवान मार्ग के नजदीक पहुंचा तो खानक की तरफ से आ रहे एक ट्राले से उसकी गाड़ी की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में कार गाड़ी तथा ट्राला सड़क से नीचे उतरकर खेतों में जा पहुंचे।
वहीं पर खून से लहू-लुहान कार चालक अमनदीप गोयल गंभीर रूप से घायल हो गया तथा कार गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी का एक टायर निकल कर गाड़ी से काफी दूर जाकर गिरा वहीं गाड़ी के अन्य पार्ट्स भी तीतर-बितर हो गए और गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के पश्चात ट्राला चालक तथा राहगीरों ने गाड़ी में फंसे गाड़ी चालक अमनदीप गोयल को घायलावस्था में गाड़ी से बाहर निकाल कर नागरिक अस्पताल तोशाम पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल अमनदीप गोयल की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे रेफर कर दिया। अमनदीप के आंख, मुंह तथा पैर पर गंभीर चोट है अमनदीप हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
Add A Comment

