मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का 27 जुलाई को प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम क्षेत्र के विकास को देगा नई गति
-उझाना में श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा खाक नाथ जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत
-साधु संतों के आदर्शों पर चलते हुए मौजूदा राज्य सरकार गरीब कल्याण की धारणा पर कर रही है निरंतर कार्य: कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी।
नरवाना/ 22 जुलाई 2026/ नरेंद्र जेठी
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि आगामी 27 जुलाई को नरवाना विधानसभा क्षेत्र के गांव उझाना में प्रस्तावित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आगमन क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। इस दिन मुख्यमंत्री गांव उझाना में आयोजित एक विशाल भण्डारा में शामिल होंगे और प्रस्तावित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री हलका वासियों के लिए मौके पर ही अनेक विकास कार्यों की घोषणा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से नरवाना के विकास के नए द्वार खुलेंगे। ग्रामीण विकास राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शुमार है और मुख्यमंत्री के आगमन से इसका सीधा लाभ इलाका वासियों को मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी बुधवार को हलका के गांव उझाना में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार यह आठमान विशाल भण्डारा होगा, जो 26 व 27 दोनों दिन चलेगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी मे 27 जुलाई को पूर्ण आहुति होगी और श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा खाक नाथ जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी। इससे पहले 25 जुलाई को प्रातः सवा 8 बजे ग्रामीण महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी और इसी दिन दुर्गा सप्तशती महायज्ञ का आरंभ सायं सवा 5 बजे से हो जाएगा।
पत्रकारों से रूबरू होते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा भूमि सनातन, ऋषि, मुनियों, तपस्वियों और साधुओं की भूमि रही है। मुख्यमंत्री का 27 जुलाई को उझाना स्थित बाबा श्री खाक नाथ जी के मंदिर में पहुंचना हलका ही नही बल्कि पूरे प्रदेश वासियों के अध्यात्म के प्रति त्याग, तप और समर्पण की भावना को प्रबल करेगा। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि क्षेत्र वासियों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि नाथ सम्प्रदाय के साधु संतो के साथ स्वयं मुख्यमंत्री इस दिन भण्डारा में आयोजित हवन-यज्ञ में पूर्ण आहुति डालेंगे। साथ ही भगवा रंग का ध्वजा रोहण भी करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस भण्डारा में प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के कौने कौने से नाथ सम्प्रदाय के साधु संत पहुंचेंगे, जो क्षेत्र वासियों के लिए गर्व का विषय होगा। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि भारत की पावन धरा पर युगों-युगों से भगवान विष्णु के अनेक अवतार अवतरित हुए है। उन्होंने समाज को मानवता, अध्यात्म, ज्ञान, सद्भाव और समरसता की शिक्षा व दीक्षा दी है। साधु संतों के आदर्शों पर चलते हुए मौजूदा राज्य सरकार गरीब कल्याण की धारणा पर निरंतर काम कर रही है।
कैबिनेट मंत्री ने गांव के स्टेडियम में बनाए जा रहे जनसभा स्थल का मुआयना किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्टेडियम में ही बन रहे हवन मंडप का भी निरीक्षण किया। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री ने श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा खाक नाथ मंदिर जाकर माथा टेका और प्रसाद लिया। कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों में लगे आयोजन समिति सहित सभी लोगों को आयोजन की सफलता का श्रेय मिलेगा।
इस मौके पर श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा खाक नाथ डेरा के महंत श्री महंत योगी पीर राजनाथ जी, एसडीएम जगदीश चंद्र, तहसीलदार विजय कुमार, बीडीपीओ तरूण सुथार, चेयरमैन मार्केट कमेट अमित ढाकल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र हथो, सुरेंद्र प्रजापति, सरपंच उझाना सुनील कुमार मलिक, तेजपाल शर्मा, राजेंद्र मल्लू, बलदेव कांगड़ा, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, जसबीर नैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण मौजूद रहे।
इस मौके पर श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा खाक नाथ डेरा के महंत श्री महंत योगी पीर राजनाथ जी, एसडीएम जगदीश चंद्र, तहसीलदार विजय कुमार, बीडीपीओ तरूण सुथार, चेयरमैन मार्केट कमेट अमित ढाकल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र हथो, सुरेंद्र प्रजापति, सरपंच उझाना सुनील कुमार मलिक, तेजपाल शर्मा, राजेंद्र मल्लू, बलदेव कांगड़ा, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, जसबीर नैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण मौजूद रहे।
Add A Comment

