चिराग पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा रेनू ने नीट में लहराया परचम, 11 हजार रुपये व चांदी के सिक्के से हुई सम्मानित
नरवाना /नरेन्द्र जेठी
चिराग पब्लिक स्कूल नरवाना की पूर्व छात्रा रेनू ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया 870वां तथा श्रेणी में 271वां रैंक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी शिक्षकगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह के दौरान होनहार छात्रा रेनू को 11000/- रुपये की प्रोत्साहन राशि, चांदी का सिक्का, डॉक्यूमेंट फाइल व पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया।

साथ ही रेणु की माता को शॉल एवं पिता को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। अपनी सफलता और पुरानी यादों को साझा करते हुए छात्रा रेनू ने कहा कि मेरी शिक्षा की शुरुआत इसी विद्यालय से हुई थी।
जब वह प्राथमिक कक्षाओं में इस विद्यालय में पढ़ती थी, तब इस बात का अहसास नहीं था, लेकिन शिक्षकों द्वारा दी गई वही मजबूत नींव आज उनकी इस सफलता का आधार बनी है।
उन्होंने पुराने शिक्षकों को इस विद्यालय में मौजूद पाकर बेहद खुशी जताई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित के.एम. कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजेश श्योकंद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार का शानदार कार्यक्रम आयोजित करना चिराग पब्लिक स्कूल की दूरगामी सोच को दर्शाता है।
इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व पार्षद राजू प्रजापति ने भी विद्यालय के इस आयोजन और शैक्षणिक माहौल की सराहना की।
प्राचार्य रमेश वत्स ने छात्रा रेनू की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी बड़ी सफलता में मजबूत आधार का सबसे बड़ा योगदान होता है।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने मुख्य अतिथि डॉ. राजेश श्योकंद और राजू प्रजापति को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया तथा आए हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
Add A Comment

