कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की बंपर जीत पर कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
उक्त तीनों राज्यों की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन कल्याण के प्रति समर्पण भाव की जीत-कृष्ण बेदी
विपक्ष पर तंज़ कसते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विपक्षी नेता जन सरोकार को भुला चुके हैं, इसीलिए जनता उन्हें बार-बार नकार रही
है।
नरवाना 4 मई (नरेन्द्र जेठी)
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की बंपर जीत पर कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू बांटकर खुशी मनाई। सोमवार को जैसे ही पाडुचेरी, असम व पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत की खबर मिली तो स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में नरवाना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों पर नाच कर तथा मिठाई बांटकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी।
कार्यकर्ताओं के बीच स्वयं कैबिनेट मंत्री ने अपने हाथ से जलेबी लहराकर और खिलाकर विजयश्री पर खुशी जताई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि उक्त तीनों राज्यों की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन कल्याण के प्रति समर्पण भाव की जीत है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार कमल का फूल खिलना वर्तमान सरकार के प्रति आमजन का बढ़ रहा विश्वास जताता है। पश्चिम बंगाल के मतदाता विशेष बधाई के पात्र है, जिन्होंने प्रधानमंत्री के मुख्य विजन कानून का राज एवं सर्वांगीण विकास पर बंपर वोटिंग के माध्यम से मोहर लगाई है।
कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि संघ के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश में समान विधान एवं संविधान का सपना देखा था वह आज बंगाल की जनता ने पूरा कर दिया है। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि दूसरे प्रदेशों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी अब ध्रुवीकरण की राजनीति का अंत हुआ है और भविष्य में गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी, महिला तथा युवा की समान तरक्की का दौर शुरू होगा। कैबिनेट मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की अथक मेहनत और संघन जनसंपर्क पर भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जीत की खुशबू देश के अन्य क्षेत्रों सहित नरवाना में भी पहुंची है। इस जीत से अंत्योदय कल्याण और रोजगार के समान अवसर उपलब्ध करवाने में और मजबूती मिलेगी। समाज के प्रत्येक वर्ग को जनकल्याणकारी नीतियों एवं सरकारी सुविधाओं का बराबर फायदा भविष्य में पश्चिम बंगाल के आमजन को भी मिलेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा केंद्र व राज्य सरकार का लोक कल्याण आमजन के सिर चढक़र बोल रहा है। चुनाव में मिल रहा जनता का निरंतर समर्थन प्रमाणित करता है कि जनहितैषी कार्यक्रम और नीतियां देश व प्रदेश के आखिरी छोर तक पहुंच रही है। विपक्ष पर तंज़ कसते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विपक्षी नेता जन सरोकार को भुला चुके हैं,
इसीलिए जनता उन्हें बार-बार नकार रही है। विपक्ष वर्तमान परिपेक्ष्य में पूर्णतय मुद्दा विहीन हो चुका है और केवल अखबारी बयानबाजी के माध्यम से अपनी समाप्त हो रही जमीनी राजनीति पर झेंप मिटाने में लगा है। उन्होंने कहा कि जनता में भ्रामक प्रचार की अब कोई जगह नहीं रह गई है, जनता केवल विकास चाहती है और यही वर्तमान में आए चुनाव परिणाम इस सकारात्मक अवधारणा का साक्षी है।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में वर्षों तक कानून व्यवस्था प्रभावित रही और केवल वोट बैंक की राजनीति की गई। अब बीजेपी के बढ़ते प्रभाव से राज्य में विकास और सुशासन को मजबूती मिलेगी। अपने संबोधन में उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि उनका एक देश, एक विधान का सपना आज देश की एकता और अखंडता को और मजबूत कर रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है और अवैध रूप से देश में रहने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हालांकि कानूनी तरीके से आने वालों का स्वागत किया जाएगा।
इस अवसर पर नरवाना मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, अनाज मण्डी प्रधान ईश्वर गोयल, भाजपा नेता हंसराज समैण, सुशील शास्त्री, तेजपाल शर्मा, भाजपा नेता मोहनलाल गर्ग, रिछपाल शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, पिछडा वर्ग भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश पांचाल, केबिनेट मंत्री के निजी सचिव मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, निजी सहायक जसबीर नैन, पूर्व प्रैस प्रवक्ता विकेश तागरा,
धर्मवीर बात्ता, अनिल शर्मा, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, बलदेव वाल्मीकि, विशाल मिर्धा, मंडल अध्यक्ष सत्यवान शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष ज्ञाना राम शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष सुनीता भ्याण, मंडल उपाध्यक्ष सत्यवान बेदी, मण्डल महामंत्री डॉ. पुरुषोत्तम आर्य, मंडल महामंत्री नरेश शर्मा बडऩपुर, मण्डल सचिव सतीश सैनी,
मंडल सचिव ज्योति अरोड़ा एवं सोशल मीडिया प्रमुख नवीन सुंदरपुरा, पूर्व मण्डीप्रधान राजेश शर्मा एडवोकेट, बलदेव कांगड़ा, चेयरमैन मार्किट कमेटी अमित ढाकल, उप चेयरमैन सत्य प्रकाश सैनी, मंडी एसोसिएशन प्रधान जयदेव बंसल, वीरेंद्र नैन, बैसाखी राम सैनी, भीम दनौदा, सुरेश दनौदा, विनय मित्तल, राजेंद्र गुप्ता, नरेश नैन पहलवान, मनदीप चहल सहित अन्य गण मान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नगर निकाय चुनाव पर बयान:
हरियाणा में होने जा रहे नगर निकाय चुनावों को लेकर कृष्ण बेदी ने दावा किया कि प्रदेश में बीजेपी बेहद मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि नगर निगम और नगर परिषद स्तर पर पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है, जबकि विपक्ष बिखरा हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में बीजेपी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।


