तोशाम में तेज अंधड़ से बिजली निगम के 400 पोल टूटे, कस्बे में 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति रही बाधित
तोशाम/04 मई/विष्णु दत्त शास्त्री
रविवार देर सांय आए तेज अंधड़ से बिजली निगम के क़रीबन 400 पोल टूट गए। जिससे निगम को लाखों रूपये का नुकसान हो गया। बिजली निगम के पोल टूटने से लगभग 60 गांवों में बिजली बाधित रही।
वहीं पेड़ टूटने के कारण रास्तों पर जाम लगा रहा। कई जगह रास्ते भी बाधित रहे। इससे तोशाम शहर में करीबन 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही ऐसे में इनवर्टर भी जवाब दे गए जिससे तोशामवासीयो को अनेक तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा।
रविवार देर सांय आए तेज अंधड़ से पेड़ टूटकर बिजली लाईनों पर गिर गए। जिसके कारण बिजली निगम के पोल व तार टूट गए। बिजली निगम के कर्मी बिजली को सुचारु करने के लिए लगे हुए थे।
अंधड़ से बिजली निगम के एक नंबर डिवीजन के क़रीबन 150 पोल टूट गए। वहीं दूसरे डिवीजन के 250 पोल टूट गए।
इससे बिजली निगम को तो लाखों रुपए का नुकसान हुआ ही बल्कि अन्य लोगों को भी काफी नुकसान हुआ गाड़ी के ऊपर बिजली का पोल गिरने से तोशाम में एक कार गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई वहीं तोशाम क्षेत्र के विभिन्न गांव में पोल तथा पेड़ गिरने से विभिन्न मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं जिससे अनेक लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ है।
बिजली निगम के एसडीओ चेतन ने बताया कि अंधड़ से निगम के काफी पोल टूट गए। बिजली कर्मी बिजली को सुचारु करने के लिए लगे हुए हैं।
Add A Comment


