किरण बाला एवं पूनम देवी 24 मई को खरल में सोनी समाज के मेधावी छात्र दोनों भाईयों को महाराजा अजमीढ़ रतन से नवाजा जाएगा – वेदप्रकाश वर्मा एवं सुरेन्द्र वर्मा
नरवाना /21 मई /नरेन्द्र जेठी
नरवाना शिक्षा शेरनी का वो दूध है जो पिएगा वही दहाड़ेगा। यह कहना है लोक सम्पर्क विभाग हरियाणा के रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेन्द्र कुमार वर्मा कोथ एवं शिक्षाविद वेदप्रकाश वर्मा का। वे नरवाना उपमण्डल के गांव खरल में सोनी समाज के दो मेधावी भाई छात्रों नामत लक्ष्य व कार्तिक की शानदार शिक्षा उपलब्धी के उपलक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यू एमडी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल खरल के डायरेक्टर सुरेश कुमार एवं मैढ़ सुनार संघ नरवाना के पूर्व प्रधान बलबीर सोनी खरल ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में शिक्षक सुरेन्द्र वर्मा व वेदप्रकाश वर्मा,स्कूल डायरेक्टर सुरेश के अलावा मेधावी बच्चों की दादी अंगूरी देवी,दादा बलबीर सोनी,पिता रमेश कुमार व माता किरण बाला,चाचा राजकुमार व चाची पूनम देवी,परी उर्फ खुशी व आयुष सोनी एवं अन्य लोगों ने भी मेधावी दोनों छात्र भाइयों की उपलब्धी पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि उन्हें सोनी समाज के इन होनहार छात्रों पर गर्व है और वे भविष्य में भी अपने माता पिता,परिवार,गांव व क्षेत्र,जिले एवं शिक्षण संस्थान का नाम रोशन करते रहे। न्यू एमडी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल खरल के मेधावी छात्र रहे लक्षय सोनी ने कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय में 500 में से 492 अंक लेकर प्रदेश में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में तृतीय स्थान एवं कार्तिक सोनी ने कक्षा दसवीं में 490 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा गीता विद्या मंदिर हाई स्कूल उचानामण्डी की सोनी समाज की गरीब मेधावी बेटी मुस्कान सुपुत्री आशा देवी व राकेश सोनी के एचबीएसई की दसवीं के परीक्षा परिणाम में हरियाणा में 7 वां स्थान प्राप्त करने पर डीआईपीआरओ सुरेन्द्र वर्मा व अन्य महानुभावों द्वारा सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों की शानदार उपलब्धी पर परिवार,गांव व स्कूल में खुशी का माहौल है और क्षेत्रवासी फूला नहीं समा रहे।
लोक सम्पर्क अधिकारी रिटायर्ड सुरेन्द्र वर्मा कोथ एवं मैढ़ सुनार संघ नरवाना के फाऊंडर मैम्बर एवं पूर्व वित सचिव वेदप्रकाश वर्मा ने मेधावी छात्रों को पेन भेंटकर फूलमालाओं से मान-सम्मान किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढऩे की प्रेरणा दी। लक्षय एवं कार्तिक सोनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कडी़ मेहनत व लगन के साथ -साथ अपने मातापिता,दादादादी,चाचा चाची के आशीर्वाद के अलावा सरपंच कैलाश,स्कूल प्रशासन डायरेक्टर सुरेश व शिक्षकगणों प्रिंसीपल सुमित कुमार, इंचार्ज इंगलिश लेक्चरर जितेन्द्र,अकाऊंटस बीजीनैस लेक्चरर नीती,हिंदी लेक्चरर तरसेम शास्त्री,मैथ लेक्चरर यशवंत व अन्य शिक्षण स्टाफ के उचित मार्गदर्शन को दिया है।
स्कूल डायरेक्टर सुरेश ने कहा कि उनके स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। दसवीं में 66 में से 42 बच्चों ने और बारहवीं में 85 में से 75 बच्चों ने मैरिट सूची में स्थान पाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। शिक्षाविद वेदप्रकाश वर्मा एवं शिक्षक सुरेन्द्र वर्मा व बलबीर सोनी ने कहा कि 24 मई को प्रात 10 बजे गांव खरल में बलबीर सोनी के मकान पर भव्य कार्यक्रम कर मेधावी छात्रों को महाराजा अजमीढ़ रतन से नवाजा जाएगा और सम्बंधित शिक्षकों का भी विशेष सम्मान किया जाएगा।


