Author: atalhind
जज के घर में पैसे मिले और FIR नहीं हुई लेकिन न्यायपालिका राष्ट्रपति पर सवाल उठा सकती हैः उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को न्यायपालिका की भूमिका, पारदर्शिता की कमी और हाल की घटनाओं को लेकर चिंता जताई. उन्होंने न्यायपालिका द्वारा कार्यपालिका और विधायिका के क्षेत्र में हस्तक्षेप को लेकर तीखे सवाल उठाए. हाल ही में एक जज के आवास पर हुई घटना, उन पर एफआईआर दर्ज न होने और राष्ट्रपति को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मद्देनजर ये सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि देश ने ऐसे लोकतंत्र की कल्पना नहीं की थी, जहां जज कानून बनाएंगे, कार्यपालिका का काम भी काम खुद ही करेंगे और सुपर संसद की तरह काम करेंगे. हाल ही में एक फैसले में […]
वक्फ कानून की वैधता के खिलाफ याचिकाओं पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उसे जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया जाए. साथ ही आश्वासन दिया कि अगली सुनवाई तक ‘वक्फ बाय डीड’ और ‘वक्फ बाय यूजर’ को गैर-अधिसूचित नहीं करेगी. इस पर कोर्ट ने सरकार को जवाब देने के लिए 7 दिन का समय दिया है. साथ ही कहा है कि वक्फ संपत्ति में कोई बदलाव नहीं होगा. कोर्ट ने कहा कि केंद्र के जवाब पर याचिकाकर्ता 5 दिन में प्रत्युत्तर दाखिल कर सकते हैं. इसके बाद मामले […]
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नागरिक-केंद्रित सेवाओं को समय पर और बिना किसी बाधा के प्रदान करने की प्राथमिकता के तहत वित्त मंत्री ने घोषणा कि की राजस्व विभाग के बाद अब परिवहन विभाग को भी 25 अप्रैल तक अभियान के रूप में निर्धारित समय सीमा में लंबित सभी मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए है। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विभाग के संबंधित अधिकारियों को वाहन और सारथी सेवाओं सहित अन्य नागरिक केंद्रित सेवाओं से संबंधित लंबित मुद्दों को निर्धारित समय सीमा के भीतर हल करने का निर्देश दिया है। कॉल सेंटर […]
जालंधर: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के सैंट्रल टाऊन स्थित निवास पर बीते दिनों हुए ग्रेनेड हमले के बाद अब शहर के एक और भाजपा नेता को पाकिस्तान से धमकी मिली है। जिसकी शिकायत उन्होंने पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव को दी है। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर डी.डी.आर. दर्ज कर खानापूर्ति कर दी लेकिन इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भाजपा नेता ने इस बारे मीडिया को भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। इसी तरह बीते दिनों एक प्रतिष्ठित अखबार के पत्रकार को भी पाकिस्तान के नंबर […]
लुधियाना: लुधियाना बस स्टैंड परिसर के टाइम टेबल में शाम 4 बजे से लेकर 7:30 बजे तक नहीं है कोई एसी वॉल्वो बस। बस स्टैंड परिसर में बसों की तंगी इस कदर बढ़ रही है कि बसों में सफर करने वाले विद्यार्थी और व्यापारी भी अब इसका भुगतान दे रहे हैं। दिल्ली और अन्य जगहों को जाने वाले विद्यार्थी जो अक्सर कॉलेज समाप्त होने के बाद बसों में सफर करते हैं अपने ठिकाने पर वापस पहुंचते हैं या फिर सरकारी इम्तिहान देने आए विद्यार्थी जिनका सैंटर लुधियाना में बना होता है वह यहां पर सारी शाम बस अड्डे पर बैठकर […]
चंडीगढ़: पंजाब राज पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) ने इस वर्ष धान सीजन के लिए बिजली की मांग और आपूर्ति के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह जानकारी पी.एस.पी.सी.एल. के सीएमडी अजोय सिन्हा, सभी निदेशकों और मुख्य इंजीनियरों के साथ बैठक के बाद बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने दी। उन्होंने कहा कि इस धान सीजन के दौरान लगभग 17,000 मेगावाट बिजली की आवश्यकता होगी, जिसके लिए अग्रिम व्यवस्था कर ली गई है। इसके साथ ही, गर्मी के मौसम में घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने पी.एस.पी.सी.एल. के अधिकारियों […]
अमृतसर : गुरु नानक देव अस्पताल (जी.एन.डी.एच.) के आई.सी.यू. में विगत देर रात्रि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से 2 मरीजों की मौत से हड़कंप मच गया। लोग अपने मरीजों को लेकर अस्पातल के बाहर भागने लगे। मरीजों की चीखों-पुकार की आवाज अस्पताल के हर तरफ गूंजने लगी, जिसके चलते अस्पातल प्रशासन को स्थिति से निपटने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच आग को बुझाने के लिए मश्कत करने में जुट गईं। काफी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन अस्पताल प्रशासन दो […]
जालंधर: कांग्रेसी सांसद पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुमशुदगी के पोस्टर छपने के बाद चन्नी मीडिया के सामने आए है। मीडिया से बातचीत करते हुए चन्नी ने भाजपा पर चुटकी लेते कहा कि बीजेपी वालों ने मुझे मशहूर कर दिया। तंज कसते हुए, कहा कि आज तक मुझे कोई जानता था। मेरे पोस्टर लगने के बाद भाजपा वालों ने मशहूर कर दिया और लोग मुझे जानने लग पड़े। वहीं भाजपा नेता मनोरंजन कालिया द्वारा दिए बयान पर कि चन्नी साहिब तो कही नजर नहीं आते, इस पर चन्नी ने जवाब दिया कि मैं जाकर आऊंगा, जो उनके घर पटाखां चला हैं, […]
पंजाब दिन प्रतिदिन वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं, बेखौफ लुटेरे दिन दिहाड़े घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मोहाली के जीरकपुर से सामने आया है, जहां गन प्वाइंट पर एक ज्वेलरी शॉप लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मौके इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दिन दिहाड़े शिव इनक्लेव में स्थित ज्वेलरी शॉप आए आरोपियों ने गन प्वाइंट पर 80 हजार नकदी व चांदी के जेवर लूट लिए। इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि गत दिन दोपहर 3 बजे के करीब दुकान […]
पाकिस्तान के पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां हवाई सेना का जहाज क्रेश हो गया, जो खेतों में जा गिरा। बताया जा रहा है कि कुछ तकनीकी खराबी के कारण जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सरकारी अधिकारी के अनुसार पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) का प्रशिक्षण विमान मिराज V. ROSE मंगलवार को लाहौर से लगभग 350 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में वेहारी जिले के उपनगरीय क्षेत्र रत्ता टिब्बा के खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अधिकारी ने बताया, “विमान ने वेहारी शहर के पास थिंगी हवाई अड्डे से नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद यह एक तेल […]
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)
