विदेश
पहलगाम में करतूत से अब खौफ में पाकिस्तान: बोला- भारत कर सकता अटैक, POK समेत कई शहरों में हाई अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है। भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तान ने अपनी वायुसेना को अलर्ट पर रख दिया है और कई अहम शहरों जैसे लाहौर, कराची, पेशावर, रावलपिंडी और इस्लामाबाद में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में भी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान को आशंका है कि भारत उरी और पुलवामा हमलों की तरह इस बार भी सर्जिकल स्ट्राइक या एयरस्ट्राइक जैसे कड़े कदम उठा सकता है। भारत का […]
इजराइल ने दुनिया भर में अपने नागरिकों को आज के लिए चेतावनी जारी की है. आज का दिन पूरी दुनिया में रहने वाले यहूदियों और इजराइली समर्थकों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इजराइल के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कुछ निर्देश जारी किये हैं. ये निर्देश आज दुनिया भर के कई देशों हो रहे हैं इजराइल विरोधी प्रदर्शन को देखते हुए किए गए हैं. फिलिस्तीन के समर्थन में आज पूरी दुनिया में डे ऑफ रेज नाम से प्रदर्शन हो रहे हैं. इजराइली सरकार को इन प्रदर्शनों के दौरान यहूदियों को टारगेट किये जाने की है आशंका है, डर है […]
गाजा में इजराइल की बमबारी जारी है और इस बार ये बमबारी और भयानक हो गई है. इजराइली प्रधानमंत्री ने सीजफायर तोड़ने के बाद साफ कर दिया है कि इस जंग का अंत हमास का खात्मा और बंधकों की रिहाई से पहले नहीं होगा. इजराइल की सेना ने गाजा पर फिर से पूरा कंट्रोल जमा लिया है और फिलिस्तीनियों के लिए यहां कोई सुरक्षित जगह नहीं बची है. अल जजीरा की खबर के मुताबिक इजराइल ने रविवार को अल-मवासी पर हमला किया, ये इलाकों में से एक जिसको अंतरराष्ट्रीय मानवीय क्षेत्र माना जाता है और युद्ध से बेघर हुए लोगों […]
पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में एक ऐतिहासिक बहस के दौरान जस्टिस मुसर्रत हिलाली ने पाकिस्तान आर्मी खूब सुनाया. उन्होंने एक्ट, 1952 को संविधान के खिलाफ करार देते हुए सेना और जनरल असीम मुनीर को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने पूछा कि जब संविधान का अनुच्छेद 8(3) सिर्फ सशस्त्र बलों के लिए है, तो फिर इसे नागरिकों पर क्यों लागू किया जा रहा है? ये सवाल न केवल सैन्य अदालतों की वैधता पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि पाकिस्तान में सेना के बढ़ते दखल पर भी गहरी चोट करता है. जस्टिस हिलाली सात जजों की संविधान पीठ का हिस्सा रहीं, जो 9 […]
भूकंप के झटकों से थर्राया अफगानिस्तान, कश्मीर तक कांपी धरती; रिक्टर पैमाने पर 5.9 रही तीव्रता
अफगानिस्तान के तजाकिस्तान बॉर्डर के पास की धरती शनिवार सुबह भूकंप के झटकों से कांप उठी. भूकंप के तेज झटकों ने इलाके में दहशत फैला दी. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई. इसका असर सिर्फ अफगानिस्तान तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि उत्तरी भारत के जम्मू-कश्मीर तक झटके महसूस किए गए. सुबह-सुबह धरती हिलते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. European Mediterranean Seismological Centre (EMSC) के अनुसार, यह भूकंप शनिवार, 19 अप्रैल 2025 को सुबह 6 बजकर 47 मिनट और 55 सेकंड (UTC समयानुसार) पर आया. इसका केंद्र […]
रूस-यूक्रेन के बीच जंग जारी है, जो खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इस लड़ाई में कई देशों को नुकसान हो रहा है. यूक्रेन की राजधानी कीव में पिछले हफ्ते भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर मिसाइल अटैक हुआ था. इस हमले के बाद गोदाम में आग लग गई थी. हमले के पीछे रूस को माना जा रहा था, लेकिन रूस ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया है. इस बारे में राजधानी दिल्ली स्थित रूस एंबेसी की तरफ ये आधिकारिक बयान जारी किया गया है. नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास ने कहा कि भारत में यूक्रेन […]
अपील
राशिफल
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)

