समाज सेवा के महोत्सव के रूप में मनाया गया रणदीप सुरजेवाला का जन्मदिन – आदित्य सुरजेवाला
नरवाना में गौ सेवा, भंडारा,गन्ना जूस-जलजीरा और ठंडा पानी की छबील, मरीजों को फल वितरण समेत जनकल्याण के अनेक कार्यक्रम आयोजित।
नरवाना /3 जून /नरेन्द्र जेठी
सांसद एवं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला का जन्मदिन पर नरवाना में जनता में एक नए उत्साह का संचार देखने को मिला। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा इस बार सुरजेवाला के जन्मदिन को समाज सेवा के महोत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सुबह ही सुरजेवाला परिवारजनों द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। सभी परिवारजनों ने रणदीप सुरजेवाला जी की दीर्घायु होने की कामना की।
इसके बाद कैथल विधायक आदित्य सिंह सुरजेवाला, चौधरी बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला, जगरूप सुरजेवाला , मंजीत सिंह सुरजेवाला और विक्रम सुरजेवाला अन्य कार्यकर्ताओं समेत गौशाला में गायों को चारा और गुड़ खिलाने पहंचे।
आज सुबह से ही सुरजेवाला भवन नरवाना में रणदीप सुरजेवाला जी के जन्मदिन की बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। कैथल कांग्रेस विधायक आदित्य सिंह सुरजेवाला ने वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और रणदीप सुरजेवाला जी के जन्मदिन पर केक काटकर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उमड़ा हजूम रणदीप का नरवाना की जनता के प्रति निश्चल प्रेम का प्रतीक है।
हर वर्ष की भांति इस बार भी सुरजेवाला जी का जन्मदिन समाज सेवा और मानव कल्याण की नई मिसाल पेश करने में सफल रहा।रणदीप सुरजेवाला की जन्मभूमि होने के नाते नरवाना के आमजन में सुरजेवाला को लेकर विशेष लगाव है।
इसके अलावा नरवाना शहर और ग्रामीण इलाकों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रणदीप सिंह सुरजेवाला जी के जन्मदिन को समाज सेवा के प्रतीक के रूप में मनाया गया। विधायक आदित्य सूर्य ने नरवाना शहर में कार्यकर्ता साथियों द्वारा आयोजित जन्मदिन समारोह में पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया और जन्मदिन की खुशियों को सांझा किया।
बीते विधानसभा चुनाव में नरवाना से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सतबीर दबलैन ने भी रणदीप सुरजेवाला के जन्मदिन पर साथियों सहित नागरिक अस्पताल नरवाना में मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने कहा कि नरवाना की जनता में रणदीप सुरजेवाला के प्रति अथाह स्नेह सदैव रहा है।
आज सुबह अग्रवाल जन जागरण मंच(रजि.) नरवाना द्वारा हुडा ग्राउंड नरवाना के त्रिवेणी चौंक पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश सिंगला और साथियों ने भी जलजीरा और ठंडे पानी की छबील का आयोजन किया गया। वहां पर उपस्थित सभी कार्यकर्ता साथियों ने केक काटकर अपने आदर्श रणदीप सुरजेवाला को जन्मदिन की बधाई दी।
नगर परिषद के पूर्व प्रधान भारतभूषण गर्ग, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सुशील कौशिक और अन्य साथियों ने भी रणदीप सुरजेवाला के जन्मदिन पर भगत सिंह चौंक पर भंडारे का आयोजन किया। नगर परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन राजू प्रजापत ने रणदीप सुरजेवाला के जन्मदिन पर पटेल नगर में गन्ने के जूस की छबील लगाकर राहगीरों को गन्ने का जूस पिला कर जन सेवा का उदाहरण पेश किया ।
इस अवसर पर मंडी फूड ग्रेन एसोसिएशन प्रधान जयदेव बंसल, पार्षद आशुतोष शर्मा, जियालाल गोयल, रोहताश सिंगला, अर्जुन गोयल, कर्मवीर सैनी, हवा सिंह नैन जाजनवाला, खजांची लाल बात्ता, डॉ शमशेर नैन,धौला नैन, बलराज कान्हाखेड़ा, अरुण नैन, प्रवीण शर्मा, रणधीर लोन, देवेंद्र सिंह मंटा, सुरेंद्र कान्हाखेड़ा, अजमेर सरपंच धनौरी, छन्नाराम सैनी, कोकी सरदार, राममेहर मोहलखेड़ा, दीपक सिंगला, कृष्ण गर्ग, बंसी लोधर, जगदीश पांचाल , मीडिया इंचार्ज संजीव धमतान समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


