मुख्यमंत्री स्वयं समाधान शिविर प्रकोष्ठ की निगरानी कर रहे हैं -जगदीश चन्द्र एसडीएम
उनके स्पष्ट निर्देश है कि जनता के प्रति अधिकारियों की किसी भी ढिलाई या कोताही की जुम्मेवारी संबंधित अधिकारी की-जगदीश चन्द्र एसडीएम।
नरवाना /4 जून /नरेन्द्र जेठी
समाधान शिविर में आई शिकायतों को अधिकारी हल्के में ना लें, बल्कि समस्या के जमीनी स्तर तक पहुंच कर हर कीमत पर उसका समाधान सुनिश्चित करें और अपडेट रिपोर्ट प्रस्तुत करें। एसडीएम जगदीश चंद्र ने यह निर्देश वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए दिए।
इस दौरान डीएसपी कमलदीप राणा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। एसडीएम ने स्पष्ट तौर पर कहा कि ऐसे अधिकारी जो समाधान शिविर में आई शिकायतों के प्रति गंभीरता नहीं दिखाते वे स्वयं तौर पर जवाबदेह होंगे।
एसडीएम ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं समाधान शिविर प्रकोष्ठ की निगरानी कर रहे हैं और उनके स्पष्ट निर्देश है कि जनता के प्रति अधिकारियों की माकूल जवाब देही बनती है इसमें किसी भी ढिलाई या कोताही के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा।
एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि आमजन समाधान शिविर में काफी उम्मीद के साथ अपनी बात रखने आता है और समस्या के समाधान के प्रति आश्वस्त होता है। आमतौर पर संज्ञान में आ रहा है कि कुछ अधिकारी बिना ठोस तर्क अथवा समस्या के समाधान में अड़चन डाल रही तकनीकी कारण बताएं बिना समस्या को लंबित रख देता है
जो पूर्णतया न्याय संगत नहीं है और इसमें अधिकारी की कार्यशैली के प्रति उदासीनता झलकती है, लिहाजा अधिकारी जनसेवा में समर्पणभाव एवं प्रतिबद्धता के साथ अपनी ड्यूटी निभाए ताकि आमजन को प्रत्याशित राहत मिले और समाधान शिविर के उद्देश्य की सार्थकता भी बनी रहे।
एसडीएम ने आमजन से भी अनुरोध किया कि वे भी हर समय तैयार है ऐसी कोई भी समस्या जिसको कोई भी अधिकारी जानबूझकर अन-सुना करें या फरियादी को संतोषजनक उत्तर ना मिले इसकी सूचना शिकायतकर्ता उन्हें यानी एसडीएम को दे सकते हैं। एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
एसडीएम ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10:00 बजे से 12:00 बजे तक निरंतर आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की शिकायत एवं समस्याओं का मौके पर समाधान करना है ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का बराबर लाभ मिल सके और समस्याओं के समाधान से जनसाधारण को राहत पहुंचे।
वीरवार को लगे समाधान शिविर में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुई जिसका समाधान मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के माध्यम से करवाया गया। समाधान शिविर में तहसीलदार विजय कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सन्तोष शर्मा, बीडीपीओ तरुण सुथार, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नवीन मुंडे, सिंचाई विभाग से जेई विक्रम सिंह, नगर परिषद जेई विक्रम, मार्केट कमेटी के सहायक रोशनलाल, खाद्य आपूर्ति विभाग की निरीक्षक रीटा रानी,
वन विभाग से संदीप, महिला बाल विकास विभाग से शान्ति और जयकौर सुपरवाइजर, लोक निर्माण विभाग से जेई प्रदीप शर्मा, क्रिड से नितिन, बिजली विभाग से जेई शमशेर सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी सन्तरो देवी, समाज कल्याण विभाग से लिपिक सोनिया कृषि विभाग से डाक्टर विरेन्द्र बुरा, पशुपालन विभाग से मनिष कुमार लिपिक सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


