पंजाबी भवन में बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी व्यक्ति या समुदाय के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना अनुचित और निंदनीय है।
नरवाना/4 जून/ अटल हिन्द /नरेन्द्र जेठी
हिसार के पत्रकार विपिन खुराना को कथित तौर पर “रिफ्यूजी” कहे जाने के विरोध में नरवाना के पंजाबी समाज ने एकजुट होकर रोष व्यक्त किया।
इस संबंध में नरवाना स्थित पंजाबी भवन में समाज के प्रधान के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी व्यक्ति या समुदाय के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना निंदनीय है।
उन्होंने पत्रकार विपिन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणियां समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में इस बयान की निंदा की और इसे वापस लेने की मांग की।
समाज के प्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि इस प्रकार की टिप्पणियों पर रोक लग सके और समाज की भावनाओं का सम्मान बना रहे।


