स्व.लाला धर्मपाल सिंगला जी की स्मृति में बनभौरी धाम के लिए 54वीं नि:शुल्क बस यात्रा रवाना!
धार्मिक यात्रा से भी मिलता है संतोष -कैलाश सिंगला
नरवाना /17 मई /नरेन्द्र जेठी
पिछले कई वर्षों से अग्रवाल जन जागरण मंच नरवाना के तत्वाधान में सिंगला परिवार द्वारा बनभौरी धाम के लिए निशुल्क बस यात्रा की जनसेवा निरंतर जारी है। इस बार प्रतिष्ठित सिंगला परिवार द्वारा अपने दिवंगत पिता स्व.लाला धर्मपाल सिंगला की स्मृति में बनभौरी धाम के लिए 54वीं नि:शुल्क बस यात्रा को त्रिवेणी चौक हुड्डा मार्केट से स्व. लाला धर्मपाल सिंगला के भांजे रमेश गर्ग उर्फ महेशी प्रधान द्वारा हरी झंडी दिलाकर रवाना किया ।
देवीराम प्रधान पेस्टिसाइड द्वारा महेशी प्रधान को पटका पहनाया गया। लाला के बड़े पुत्र रोहतास सिंगला ने बताया कि नि:शुल्क बस यात्रा हर महीने की अमावस्या के बाद पहले रविवार को होती है जिसके लिए पहले भक्त रजिस्ट्रेशन करवाते है। स्व. लाला धर्मपाल सिंगला के पुत्र प्रसिद्ध समाजसेवी एवं जयराम अस्पताल के प्रधान कैलाश सिंगला ने बताया कि माता रानी के दर्शन करवाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है और बनभोरी धाम तो हमारा पैतृक धाम है।
उन्होंने माता रानी से सभी के लिए मंगल कामना करते हुए कहा कि माता रानी का असीम आशीर्वाद और स्नेह सभी क्षेत्रवासियों पर सदैव बना रहे। बनभौरी धाम के लिए रवाना हुए सदस्यों ने कहा कि सिंगला परिवार द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्य प्रशंसनीय हैं। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों का समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है।
इस यात्रा से बहुत से बुजुर्गों को माता के धाम पर जाने का अवसर मिला।यात्रा में दयाकिशन ऊर्फ बंसी द्वारा मां के भजनों का गुणगान भी किया जाता है।लाला जी की बड़ी पुत्रवधु सरोज पत्नी महेंद्र सिंगला ने भी बस यात्रा में विवाह की सालगिरह पर प्रसाद वितरित किया और माता का गुणगान भी किया।
नरवाना के सभी भक्त जन माता रानी के जयकारे लगाते हुए बस यात्रा में बनभौरी धाम के लिए रवाना हुए। इस मौके पर महासचिव दीपक सिंगला, उपप्रधान कृष्ण गर्ग, वरिष्ठ सदस्य सतीश गर्ग, अनुराग गर्ग, गर्वित सिंगला, सूरज गर्ग, दक्ष सिंगला, ओमदत्त शर्मा मीडिया प्रभारी पेस्टिसाइड समेत मां बनभौरी धाम के अनेक भक्तजन मौजूद रहे।


