नरवाना, 19 मार्च(नरेन्द्र जेठी)
हरियाणा में भाजपा का सही मायने में कोई विकल्प है तो वह इनैलो पार्टी ही है । यह बात इनैलो प्रदेशध्यक्ष रामपाल माजरा ने आगामी 23 तारीख को नरवाना की नई अनाज मंडी में होने वाले इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी के युवा सम्मेलन के लिए गांवों में लोगों को सम्बोधित करते हुए कही । इनैलो प्रदेशध्यक्ष रामपाल माजरा ने आज गांव इस्माईलपुर,खानपुर, कर्मगढ,कान्हा खेड़ा, हरनामपुर,फुलिया खुर्द फुलिया कला,जुलेहड़ा सुलेहड़ा,राजगढ़ डोभी लोहचब,अमरगढ़,नेहरा व खरडवाल का दौरान किया े। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र रेढू केअलावा पार्टी के नरवाना हलके के मुख्य अंग्रेज नैन, प्रदीप नैन, इंद्रजीत बेनीवाल, छबील दास मोर, सतीश खरडवाल, पवन सुलहेडा, राजीव चोपडा,सुभाष नैन,संदीप बेलरखा, सुमेर पुनिया, सुरेंद्र अंबरसर, सुभाष खरल, सुरेश नैन, जगबीर नैन, अनिल, संदीप आदि गणमान्य नेता शामिल रहे।
रामपाल माजरा ने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग यह समझ चुका है कि हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का सही मायने में कोई विकल्प है तो वह इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी ही है जिस प्रकार से राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस ने नंगा नाच खेलने का काम किया और हर प्रकार से प्रयास किया कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जितवाया जा सके लेकिन अभय सिंह चौटाला ने जिस प्रकार से लोगों की आवाज को भगवान का रूप मानते हुए फैसला लिया और उसने चुनाव से तटस्थ रहने का काम किया और भारतीय जनता पार्टी के सामने चट्टान की तरह से खड़ा होकर के उनको शिकस्त देने का काम किया।आज हरियाणा प्रदेश की जनता ने इस बात को मान लिया है कि यदि इस निक्कमी सरकार से कोई छुटकारा दिला सकता है और किसान हितैषी, गरीब , मजदूर एवं छोटे व्यापारी का भला कर सकता है तो वह चौधरी है अभय सिंह चौटाला ही है इसलिए उन्होंने लोगों को आहवान करते हुए कहा कि 23 तारीख को ज्यादा से ज्यादा संख्या में नरवाना के युवा महासम्मेलन में पहुंचकर के सरकार को अपनी ताकत दिखाने का काम करें ताकि आज से ही सरकार हर वर्ग का ध्यान रखना शुरू करे। उल्लेखनीय है कि इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी शहीदों के सम्मान में 23 मार्च को नरवाना में युवा सम्मेलन का आयोजन कर रही है जिसके लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा दिन रात किए हुए है। जहां पार्टी के संगठन के सभी जिम्मेदार व्यक्तियों की ड्यूटियां लगा करके उनको सम्मेलन की तैयारी में लगाए हुए हैं वही स्वयं भी हर लिहाज से सम्मेलन की तैयारी का जायजा ले रहे हैं और खुद नरवाना हलके के गांव दर गांव जाकर के लोगों को निमंत्रण देने का काम कर रहे हैं


