आढती एसोसिएशन व किसानों ने गेहुं उठान में देरी को प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर की नारेबाजी
नरवाना मंडी एसोसिएशन के अनुसार ही गाडिय़ों से होगा माल का उठान- एसडीएम जगदीश चंद्र ने आढ़तियों के बीच जाकर बात कही।
नरवाना 2 मई (नरेन्द्र जेठी)
नरवाना की मार्केट कमेटी कार्यालय पर आज अचानक से आढती एसोसिएशन व किसानों ने गेहुं उठान में देरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मंडी एसोसिएशन और आढ़तियों ने प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की, जिससे उठान व्यवस्था प्रभावित हुई।
मंडी एसोसिएशन के प्रधान जयदेव बंसल ने बताया कि शनिवार दोपहर 2 बजे के बाद से मंडी में गाडय़िों की आवाजाही लगभग बंद हो गई, जिससे गेहूं का उठान ठप हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार अपनी मनमर्जी से माल उठा रहा है, जबकि एसोसिएशन चाहती है कि उठान उनकी निगरानी में हो।
बंसल ने कहा कि जब तक उनकी सहमति से व्यवस्था नहीं बनेगी, उठान सुचारु रूप से नहीं होने दिया जाएगा। आढ़तियों के अनुसार, मंडी में गेहूं की बोरियां लंबे समय से पड़ी हैं। समय पर उठान नहीं होने से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसके अलावा, किसानों को भी भुगतान में देरी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ रही है।
आढ़तियों ने प्रशासन पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रभाव से नरवाना एसडीएम जगदीश चंद्र व डीएसपी कमलदीप राणा मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने आढ़तियों व किसानों को समझाते हुए बताया कि बारिश के कारण किसानों का गेहूं खराब नहीं होना चाहिए व उन्हें समय अनुसार पैसा भी मिल जाना चाहिए जिसको लेकर एजेंसी व ठेकेदार से लगातार बात की जा रही है।
एस डी एम जगदीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों की पहली मांग थी कि धर्म कांटा नजदीक होना चाहिए वह उन्हें उपलब्ध करा दिया गया है गाडय़िां बढ़ नहीं रही है फसल उठाने को लेकर आ रही दिक्कतों के बारे में बताया कि गेहूं के ढेर लगे हुए हैं इसके बारे में डीएफएससी ने एजेंसी से बात की गई है जिसको लेकर ठेकेदार ने जितनी गाडय़िां देनी होती है उतनी गाडिय़ां दी हुई है यह कहना है एजेंसी का गाड़ी बढ़ाने की बात थी परंतु ठेकेदार गाड़ी बढा नहीं रहा है ।
गेहूं लिफ्टिंग में देर हो रही है इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है अभी तक मंडी में 40 प्रतिशत गेहूं का उठान हुआ है। ठेकेदार से गेहूं लिफ्टिंग के लिए गाडय़िां बढ़ाने की बात की गई है। गेहूं लिफ्टिंग के लिए 80 गाडिय़ों की आवश्यकता है जबकि 40 गाडय़िां ही उपलब्ध हो पा रही है।
एस डी एम जगदीश चंद्र ने कहा कि नरवाना मंडी एसोसिएशन के अनुसार ही गाडिय़ों से होगा माल का उठान। एजेंसी दुकान के हिसाब से माल उठवा सकती है सरकार का मकसद है कि जितनी जल्दी हो सके गेहूं लिफ्टिंग हो और किसानों का पैसा उनका समय अनुसार मिल सके।


