03 वर्षीय मासूम बच्ची को कुछ ही घंटे में खोजकर मजदूर परिवार को सोपा
बच्ची की तलाश में 100 पुलिसकर्मियों ने रात भर 30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले
मात्र 10 घंटे के भीतर सुबह 05 बजे सकुशल बच्ची को बरामद कर लिया
बच्ची को अकेले रोते हुए देखकर बुजुर्ग दंपति ने मानवीय संवेदनाओं दिखाई
गुरुग्राम /11 जून 2026 / अटल हिन्द ब्यूरो /फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम पुलिस ने अपनी तत्परता एवं संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए थाना शिवाजी नगर क्षेत्र से गुम हुई 03 वर्षीय नाबालिग बच्ची को 10 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एक दिन पहले बुधवार को थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम में नालंदा (बिहार) निवासी मिथुन ने अपनी 03 वर्षीय बेटी के शाम 07 बजे लापता होने की सूचना दी।
बच्ची के अभिभावकों ने बताया कि वे मजदूरी का कार्य करते हैं। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रबंधक थाना शिवाजी नगर द्वारा विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ईआरवी, राइडर टीमों तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू कर दी।
तलाशी अभियान के दौरान 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने रात भर आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न मार्गों पर लगे 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने बच्ची को शांति नगर,गुरुग्राम क्षेत्र से मात्र 10 घंटे के भीतर सुबह 05 बजे सकुशल बरामद कर लिया। जांच के दौरान ज्ञात हुआ की बच्ची खेलते खेलते अपने घर से काफी दूर निकल गई थी रात्रि के समय बच्ची को अकेले रोते हुए देखकर कॉलोनी में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए उसे अपने पास सुरक्षित रखा। ताकि उसे सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया सके।
बच्ची के मिलने के बाद उनके परिजनों को तत्काल सूचना देकर बच्ची को उनके सुपुर्द किया गया। साथ ही अभिभावकों को बच्ची की सुरक्षा एवं देखभाल के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह भी दी गई। अपनी बच्ची को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने गुरुग्राम पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
गुरुग्राम पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें। यदि किसी भी लावारिस, गुमशुदा अथवा सहायता की आवश्यकता वाले बच्चे की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता एवं सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके
Add A Comment


