अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा द्वारा महिला विंग नरवाना इकाई का गठन
सोनिया मित्तल बनी नरवाना महिला विंग की अध्यक्ष
नरवाना 2 मई (नरेन्द्र जेठी)
अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा द्वारा महिला विंग नरवाना इकाई का गठन किया गया है जिसमें प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती सुशीला सर्राफ और प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अनुशंसा पर नरवाना की सोनिया मित्तल पत्नी विकास मित्तल को नरवाना महिला विंग का नया अध्यक्ष चुना गया है।
सोनिया मित्तल पहले भी अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की प्रदेश सचिव के पद पर रह चुकी हैं और नरवाना में अनेक संस्थानों में जुडक़र सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अपना योगदान कर रही हैं।
अग्रवाल समाज की महिलाओं को संगठित करके एक नए जोश का संचार करने हेतु प्रदेश नेतृत्व में जो उन्हें नई जिम्मेवारी दी है उसके लिए सोनिया मित्तल ने सुशील सर्राफ जी और अशोक बुवानीवाला जी का हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया है।
नवनियुक्त नरवाना अध्यक्षा सोनिया मित्तल ने बताया कि उनके साथ श्रीमती पूजा गुप्ता को सचिव और मंजू सिंगला को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि इस नई जिम्मेदारी को हम बखूबी निभाने का प्रयास करेंगी और नरवाना शहर की अग्रवाल महिलाओं को एकत्रित करके सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आगे बढऩे का कार्य करेंगी।
अग्रवाल वैश्य समाज महिला विंग नरवाना के नए पदाधिकारीयों की नियुक्ति पर श्री मोहित बंसल प्रदेश संगठन सचिव, श्री देवेंद्र गोयल जिला संगठन सचिव, विकास मित्तल, जयपाल बंसल, प्रवीण मित्तल दनोदा, विनोद गोयल धमतान, सुरेश मित्तल,संजय चौधरी प्रिंसिपल,जय भगवान मित्तल आदि शहरी गणमान्य व्यक्तियों और मौजूदा महिला विंग की सभी महिला सदस्यों ने अपनी शुभकामनाएं नव नियुक्त टीम को प्रेषित की।


