नरवाना विधानसभा क्षेत्र में विकास की सभी परियोजनाएं समय पर पूरी होगी और लोगों को इनका भरपूर फायदा मिलेगा-कृष्ण बेदी ।
नरवाना /01 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स /नरेन्द्र जेठी
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा है कि नरवाना उनके लिए विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि घर है और अपने घर के प्रत्येक सदस्यों का सम्मान करना तथा उनकी समस्याओं का समाधान करना उनका व्यक्तिगत दायित्व है।
इस दायित्व को निभाने तथा इलाका वासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वे सतत प्रयासरत है और रहेंगे।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी शनिवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जन समस्याएं सुन रहे थे।
केबिनेट मंत्री ने रेस्ट हाउस पहुंचे क्षेत्रवासियों से मुलाकात की, उनके परिवार का कुशलक्षेम पूछा साथ ही लोगों द्वारा रखी गई सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को जनसाधारण की समस्याओं के उचित एवं त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से भी बातचीत की और उनसे संबंधित गांवो में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए की ऐसे विकास कार्य जो निर्माणाधीन है, उन्हें निर्धारित समय अवधि में पूरा करवायें।
ऐसे विकास कार्य जो पाइप लाइन में है, उन्हें भी विभागीय नॉर्मज और औपचारिकताएं पूरी कर जल्द शुरू करवायें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नरवाना विकास की दृष्टि से प्रदेश के अव्वल क्षेत्रों में शुमार हो, यही उनका सपना और संकल्प है।
इस संकल्प को पूरा करने में शहरी व ग्रामीण जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के आपसी समन्वय व सहयोग की जरूरत है। उन्हें पूरा विश्वास है कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र में विकास की सभी परियोजनाएं समय पर पूरी होगी और लोगों को इनका भरपूर फायदा मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब की बार मानसून कुछ देरी से चल रहा है। इसी कारण किसानों को अपनी धान की सिंचाई करने में परेशानी आ रही है। इसके लिए परमात्मा से अच्छी बारिश की हम सभी प्रार्थना करते हैं साथ ही राज्य सरकार किसान हित को सर्वोपरि मानते हुए पूरे प्रदेश में नहरी पानी टेल तक बराबर पहुंचाने का भरसक प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर चेयरमैन मार्किट कमेटी अमित ढाकल, उपचेयरमैन सत्य प्रकाश सैनी, मंडल अध्यक्ष सत्यवान शर्मा, सुरेंद्र प्रजापति, दिनेश गोयल, मोहनलाल गर्ग, सुरेंद्र सरपंच हथो, नगर पार्षद रणधीर कश्यप, बलवान शाक्य, सुरेश पांचाल, वीरेंद्र नैन, तेजपाल शर्मा, सुरेश दनौदा, अमनदीप गुप्ता, विनय मित्तल, विकेश तागरा, अनिल शर्मा, धर्मवीर बात्ता, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसवीर नैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Add A Comment

