झूठ के सहारे सत्ता पर काबिज रहने वाली है यह सरकार,
नहीं किए कोई भी वायदे पूरे
नरवाना/नरेंद्र जेठी /31 जुलाई 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
लघु सचिवालय परिसर में संयुक्त किसान मोर्चे का 1564वें दिन का धरना संयोजक मास्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में जारी रहा। धरने की अध्यक्षता निहाल सिंह ने की और संचालन बलजीत मांडी ने किया। किसान नेता बलदेव ढाकल ने कहा कि यह सरकार झूठ के सहारे सत्ता पर काबिज रहने वाली है।
सरकार ने 12 साल में कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। पहले किसान झूठे वायदे करके दिल्ली बार्डर से उठा दिए, अब जंतर मंतर पर हथकंडे अपनाकर युवा उठा दिए गए, यहां तक की उनकी धरपकड़ भी की जा रही है।
सरकार का मकसद सिर्फ और सिर्फ सत्ता हथियाना है। चुनाव के समय जनता को लालच देकर और मुफ्त की रेवडिय़ां बांटकर सरकार बना ली जाती है। पहले बिहार में इसी प्रकार किया और अब पंजाब की तरफ ध्यान है।
कृषि कानूनों को वापस लेने की बात को लेकर सरकार किसानों से खार खाए हुए है और किसानों की जमीन हड़पना चाहती है।
इसलिए अपनी जमीन बचाने के लिए सभी संगठनों को एकता बनानी होगी, नहीं तो सरकार अपनी तानाशाही से इसी प्रकार मनमानी करती रहेगी। इस मौके पर बलजीत मांडी, सतबीर खरक, निहाला, गंगादत्त, मांगेराम, प्यारे लाल, जयबीर, चंदा, हवासिंह, सतबीर खरक, नफे सिंह, चंद्रभान, गंगा सिंह, महेंद्र सिंह, बलराज मौजूद थे।
Add A Comment

