पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर करें हर व्यक्ति अधिक से अधिक पौधा रोपण-डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा
पेड केवल पर्यावरण को शुद्ध ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन का है अस्तित्व-डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा
डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने गांव खरल में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
नरवाना/31 जुलाई 2026/नरेन्द्र जेठी
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज पूरे विश्व के लिए बहुत जरूरी है। जलवायु परिवर्तन, बढता प्रदूषण, भूजल स्तर में गिरावट और लगातार घटते वन क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं।
उझाना पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: 1.51 करोड़ के विकास कार्यों का किया ऐलान
ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करे और लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करे।
पेड केवल पर्यावरण को शुद्ध ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व का आधार भी हैं। डिप्टी स्पीकर डॉ.कृष्ण लाल मिड्ढा नरवाना उपमंडल के गांव खरल स्थित भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय के रिजनल सैंटर परिसर में आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान डिप्टी स्पीकर ने एक पेड मां के नाम अभियान के तहत रिजनल सैंटर में पौधा रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर उचाना के विधायक देवेन्द्र अत्री, डीसी डॉ. वैशाली शर्मा, नरवाना एसडीएम जगदीश चन्द्र, नगर परिषद जींद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी, वन मंडल अधिकारी मनीष ग्रोवर ने भी पौधारोपण किया।
उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि- मुनियों ने हजारों वर्ष पहले ही यह संदेश दिया था कि प्रकति का सम्मान ही मानव सभ्यता की सबसे बडी ताकत है। हमारी संस्कृति में नदियों को माता, पृथ्वी को धरा माता और वृक्षों को देवतुल्य माना गया है।
पीपल, बरगद, नीम, आंवला और तुलसी जैसे वृक्ष केवल वनस्पति नहीं है, बल्कि हमारी आस्था, आयुर्वेद, पर्यावरण और जीवन का आधार है। डिप्टी स्पीकर कहा कि वृक्ष हमें ऑक्सीजन, छाया, फल, औषधियां और वर्षा के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं। यदि हम आज पेडों की सुरक्षा नहीं करेंगे तो आने वाली पीढियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पडेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारा छोटा-सा प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बडा बदलाव ला सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चला रही है। इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि प्रदेश में हरित क्षेत्र बढाना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है।
सरकार द्वारा विभिन्न विभागों, पंचायतों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से लाखों पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के अभियान में अग्रणी भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि यदि युवा पीढी आज से ही प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझेगी तो भविष्य सुरक्षित होगा। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जन्मदिन, परिवार के किसी शुभ अवसर या राष्ट्रीय पर्व पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। यही सच्ची सामाजिक सेवा और राष्ट्रसेवा है।
जंतर-मंतर पर छात्रों के बर्बर दमन के खिलाफ केवाईएस का प्रदर्शन, मोदी सरकार का पुतला फूंका
डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि केवल पौधे लगाने से उद्देश्य पूरा नहीं होगा। पौधों को समय-समय पर पानी देना, उन्हें पशुओं से बचाना और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेना भी उतना ही आवश्यक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने लगाए हुए पौधे को वृक्ष बनने तक संभाले तो कुछ वर्षों में प्रदेश का पर्यावरण पूरी तरह बदल सकता है।
उन्होंने पौधारोपण अभियान में सहयोग देने वाले सभी विभागों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक संस्था का नहीं बल्कि पूरे समाज का दायित्व है।
जब प्रत्येक नागरिक प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझेगा, तभी स्वच्छ, स्वस्थ और हरित हरियाणा का सपना साकार होगा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मुनी देवी, बलबीर सिंह सुथार, विष्णु बागडी, अमित कुमार, अश्वनी, राहुल,जींद नगर परिषद मनोनित पार्षद राममेहर, पार्षद काला आदि मौजूद रहे।
इको क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में विजेता विधार्थियों को डिप्टी स्पीकर ने किया सम्मानित
वन महोत्सव के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगिताओं में भाग लिया गया। विजेता प्रतिभागी दिव्या, रोमित, यनशीका, गरीमा, प्रतिक्षा, अनशीका, जिया, नीलम, पिकीं व माफी को डिप्टी स्पीकर डॉ.कृष्ण लाल मिड्ढा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और 1100-1100 रूपये इन बच्चियों को देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रतियोगिताओं में भाग अवश्य लेना चाहिए, इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का मनोबल और भी बढता है। परवाज ए उडान चैरीटेबलस ट्रस्ट के के जनरल सेके्रटरी महासचिव नरेन्द्र को भी डिप्टी स्पीकर द्वारा सम्मानित किया गया। इन्होंने पर्यावरण संरक्षण को बढावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का काम किया है।

