केएम राजकीय महाविद्यालय में जयबीर चहल जूनियर लेक्चरर असिस्टेंट के सेवानिवृत्ति पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित।
नरवाना/29 जुलाई 2026/नरेन्द्र जेठी
केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना में जयबीर चहल जूनियर लेक्चरर असिस्टेंट के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक गरिमामयी विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ ने उनके साथ आए हुए उनकी पत्नी निर्मला देवी पुत्र अमित व पारिवारिक पारिवारिक सदस्यों का महाविद्यालय आगमन पर फूल मालाओं से स्वागत किया। श्री जयबीर चहल ने लैब अटेंडेंट के पद पर 1994 में राजकीय महाविद्यालय जींद मेंज्वाइन किया था।
वे लगातार 28 साल तक राजकीय महाविद्यालय जींद में कार्यरत रहे तथा सन् 2022 में नरवाना महाविद्यालय में जूनियर लेक्चरर असिस्टेंट के पद पर कार्य भार ग्रहण किया। कॉलेज स्टाफ के सदस्यों ने उनके 4 साल के समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाकाल को भावभीनी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ याद किया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मीनू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति केवल सरकारी सेवा का समापन है, किंतु व्यक्ति के अनुभव, कार्यनिष्ठा और संस्कार सदैव समाज एवं संस्था का मार्गदर्शन करते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि श्री जयवीर सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान पूर्ण ईमानदारी, अनुशासन, समयपालन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए महाविद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनका सरल, सौम्य एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार सभी सहकर्मियों तथा विद्यार्थियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। महाविद्यालय के नॉन टीचिंग स्टाफ के सुदर्शन, प्रवीण शर्मा,रेनू ,कुलदीप, रविंद्र, मनीषा आदि नॉन टीचिंग स्टाफ की तरफ से उनके स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम किया गया जिसमें उन्होंने अपने सीनियर साथी को स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर सम्मानित किया।
कॉलेज काउंसिल के सदस्यों ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सक्रिय जीवन की मंगलकामना व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा कि वे भविष्य में भी अपने अनुभवों से समाज तथा शिक्षा जगत को लाभ प्रदान करते रहेंगे।
समारोह के अंत में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की तरफ से उन्हें स्मृति-चिह्न, सम्मान-पत्र भेंट कर एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उनके पारिवारिक सदस्य प्रेम सिंह, राजवीर कुंडू, कपूर सिंह, संजय आदि तथा उपप्राचार्य मेजर सुरेंद्र कुमार, सज्जन सिंह, राजवीर नैन, कीर्ति बेनीवाल, जयपाल आर्य आदि समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

