संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा यादगार अनुभव प्रदान करेगा द आरलिस होटल विग्नेट कलेक्शन : अमन गुप्ता
मेहमानों के लिए वेणु-नाद, लाइव बांसुरी और तबला वादन समेत विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति भी रहेगी आकर्षण का केंद्र
शिवालिक पहाड़ियों की खूबसूरत वादियों के बीच आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यटकों को मिलेगा अलग अनुभव
तरावड़ी/पंचकूला /31 जुलाई 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
देश के लग्ज़री होटल सेक्टर में एक नया अध्याय जुड़ गया है। आईएचजी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने पंचकूला में द आरलिस होटल, विग्नेट कलेक्शन का शुभारंभ किया है।
145 कमरों वाला यह होटल भारत और साउथ वेस्ट एशिया का पहला विग्नेट कलेक्शन होटल बन गया है। शिवालिक पहाड़ियों की खूबसूरत वादियों के बीच स्थित यह होटल आधुनिक सुविधाओं, शानदार आतिथ्य और स्थानीय संस्कृति की झलक के साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को एक अलग अनुभव प्रदान करेगा।
होटल पंचकूला-चंडीगढ़ ट्राइसिटी क्षेत्र में स्थित है, जहां से मोरनी हिल्स, सुखना झील, रॉक गार्डन और चंडीगढ़ कैपिटल कॉम्प्लेक्स जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

होटल में अत्याधुनिक स्मार्ट रूम, प्रीमियम सुइट्स, स्पा, फिटनेस सेंटर, स्विमिंग पूल, रूफटॉप रेस्टोरेंट, कॉकटेल बार और करीब 30 हजार वर्ग फुट का आधुनिक बैंक्वेट व इवेंट स्पेस उपलब्ध कराया गया है।
आईएचजी का विग्नेट कलेक्शन दुनिया भर के उन चुनिंदा होटलों का समूह है, जो अपनी अलग पहचान और स्थानीय संस्कृति से जुड़े अनुभवों के लिए जाने जाते हैं। यह ब्रांड 17 देशों में 34 होटलों के साथ संचालित हो रहा है और आने वाले समय में इसमें 45 नए होटल भी शामिल किए जाएंगे।
मैनेजिंग डायरेक्टर अमन गुप्ता ने कहा कि द आरलिस होटल, विग्नेट कलेक्शन का शुभारंभ पंचकूला ही नहीं, बल्कि भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
यह होटल मेहमानों को विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ स्थानीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा यादगार अनुभव प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लग्ज़री आतिथ्य के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करते हुए देश-विदेश के यात्रियों को बेहतरीन सेवाएं उपलब्ध कराना है।
होटल में मेहमानों के लिए हर शाम आयोजित होने वाली ‘वेणु-नाद’ विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी, जिसमें दीप प्रज्ज्वलन के साथ लाइव बांसुरी और तबला वादन के माध्यम से भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। साथ ही होटल में उत्पादों और पारंपरिक शिल्प को भी विशेष महत्व दिया गया है, ताकि मेहमानों को क्षेत्रीय विरासत से जुड़ा वास्तविक अनुभव मिल सके।
Add A Comment

