80वें स्वतंत्रता दिवस और नौजवान भारत सभा के शताब्दी वर्ष पर आजादी की शाम, नौजवानों के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन
अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स /नरवाना/3 अगस्त,2026/ नरेन्द्र जेठी/
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) द्वारा
एक भव्य सांस्कृतिक एवं वैचारिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह वर्ष इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि इसी वर्ष शहीद-ए-आजम
भगत सिंह द्वारा युवाओं को एकजुट करने के लिए गठित की गई नौजवान भारत सभा अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे हुए हैं। इस दोहरे ऐतिहासिक
मोड़ को यादगार बनाने के लिए डीवाईएफआई द्वारा आजादी की शाम, नौजवानों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को
सफल बनाने का निर्णय नरवाना तहसील कमेटी की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान अजैब गुरुसर ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक
में संगठन के राज्य सचिव नरेश दनोदा भी उपस्थित रहे। इसके अलावा इस बैठक में रवि, विक्रम अनजान, विक्रम उदयपुर, विनोद उदयपुर, रेखा, अ
ंकित और आशीष सहित कई प्रमुख साथी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान
क्रांतिकारियों जैसे शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. बी.आर. आंबेडकर और महात्मा गांधी के
विचारों को आज के युवाओं तक पहुंचाना है। इसके साथ ही, वर्तमान दौर में आम जनता के हक की आवाज को बुलंद करने के लिए, दिल्ली के ज
ंतर-मंतर पर हुए ऐतिहासिक जन आंदोलनों और देश के अन्य बड़े जन संघर्षों के अनुभवों व उनकी भूमिका पर भी विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।
यह कार्यक्रम आज सायं 7 बजे से धर्म सिंह कालोनी, गली नंबर 3 में शुरू होगा। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों, युवाओं की राष्ट्र
निर्माण में भूमिका, जंतर-मंतर के जन आंदोलनों से मिली सीख और आज के दौर में नौजवानों व आम जनता के अधिकारों व रोजगार जैसी
चुनौतियों पर वक्ताओं द्वारा विचार रखे जाएंगे। साथ ही देशप्रेम से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।तहसील कमेटी और आयोजकों ने
क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों, नौजवानों और माताओं-बहनों से अपील की है कि वे भारी संख्या में इस कार्यक्रम में पहुंचकर शहीदों को नमन करें
और देश की तरक्की में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लें।

