गुरुग्राम: कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए राव नरेंद्र सिंह और संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
कांग्रेस नेताओं को नसीहत कि सभी जमीन से जुडक़र काम करें -संजय दत्त
महंगाई, बेरोजगारी, बिजली-पानी और ट्रैफिक समस्या पर जनता में जाएं
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र और प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से संवाद
अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स /गुरुग्राम/ 03 अगस्त 2026 /फतह सिंह उजाला
कांग्रेस संगठन को धार देने और आगामी एसआईआर प्रक्रिया की तैयारी के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने गुरुग्राम में बैठक कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई इस बैठक में गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, पूर्व जनप्रतिनिधि, पूर्व प्रत्याशी, ब्लॉक अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य फोकस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर रणनीति तय करना रहा।
बैठक में प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं के बिना खड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही कोई भी संगठन मजबूत बन सकता है।
कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता इस कार्य में बेहतरी से काम कर रहे हैं। हमें और अधिक मेहनत करके अपने संगठन को मजबूती देनी है। संजय दत्त ने कहा कि गुरुग्राम जैसे शहरी क्षेत्र में कांग्रेस के पास संभावनाएं बहुत हैं।
यहां के मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी, बिजली-पानी और ट्रैफिक को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं। उन्होंने नेताओं से अपील की कि वे जमीन से जुडक़र काम करें और सोशल मीडिया के साथ-साथ डोर-टू-डोर कैंपेन पर जोर दें। बैठक में एसआईआर यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
सरकार बनाने के लिए हर बूथ पर पकड़ मजबूत करें
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में वापसी का रास्ता बूथ से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि अगर हमें हरियाणा में सरकार बनानी है तो हमें हर बूथ पर अपनी पकड़ मजबूत करनी होगी। एक-एक कार्यकर्ता अपने बूथ का चैंपियन बने। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ कमेटियों का गठन पूरा करें।
युवा, महिला और पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं को इसमें प्राथमिकता दी जाए। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन में गुटबाजी की कोई जगह नहीं है। सभी को मिलकर कांग्रेस को मजबूत करना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियों को गिनाएं और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।
कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर काम करें
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि भाजपा सरकार मतदाता सूची में गड़बड़ी कर सकती है। इसलिए कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को सतर्क रहना होगा। हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर वोटर लिस्ट चेक की जाए। नए वोट बनवाने, नाम कटने और गलत एंट्री को ठीक कराने के लिए अपने स्तर पर कैंप लगाए जाएं। पंकज डावर ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर काम करे। सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
कांग्रेस बैठक में यह कांग्रेस नेता रहे मौजूद
बैठक में पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, महिला प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी, युवा प्रदेशाध्यक्ष नीतीश कटारिया, इंटेक प्रदेशाध्यक्ष अमित यादव, अनुसूचित विभाग कार्यकारी अध्यक्ष ललित पवार,बिजेंद्र रंगा, सुनीता सहरावत, सुबे सिंह यादव, मुकेश शर्मा, कुलराज कटारिया, सीमा हुड्डा,विकास हुड्डा, हरकेश बोहत, सुशील सहरावत, मनीष खटाना, राजेश यादव, प्रदीप जैलदार, पूर्व चेयरमैन गजेंद्र चौहान, अरविंद गुर्जर, सतबीर पहलवान, महाराज सिंह, राजीव यादव,
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सचिन बसोया, एससी विभाग जिलाध्यक्ष राज कुमार, करण लोहिया,सतीश सांगवान, भोले गुर्जर, राहुल नंबरदार, धर्मेंद्र मिश्रा, कार्तिक गहलोत, ब्लॉक अध्यक्ष अमित कोचर, राजपाल यादव,
प्रवीन सरपंच, रमेश खंडेवला, श्याम लाल बामनिया, एडवोकेट अरुण शर्मा, मुकेश डागर, कार्तिक गहलोत, मनोज आहूजा, अमन प्रजापति, अंकित यादव, राहुल यादव, रबिंद्र तिघरा, पंकज मेहंदीरत्ता, सुनील चौहान, जयपाल धनकर, महावीर कन्हई, मास्टर महेंद्र सैन, जगदीश यादव, रिंकू यादव, सविता श्योराण, नीलम यादव, सुमन चौधरी, ओमप्रकाश खरेरा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Add A Comment

