सुनाया-कीर्तन की है , रात बाबा आज थाने आणो है
राम भक्त तुझे भक्त पुकारे-सालासार में रहने वाले…दया करो महावीर हनुमान
श्याम बाबा की भक्ति में डूबे गुरुग्रामवासी, रातभर भजनों पर झूमते रहे
गुरुग्राम में संपन्न हुआ दो दिवसीय भव्य 38वां श्री श्याम बसंत महोत्सव
श्री खाटू श्याम प्रचार मंडल गुरुग्राम का शुभ कन्वेंशन सेंटर में भव्य आयोजन
श्री श्याम बसंत महोत्सव में कलाकारों ने समां बांधा, अतिथि भी जमकर नाचे
धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम बसंत महोत्सव, रातभर झूमे भक्त
गुरुग्राम/03 मई /अटल हिन्द/फतह सिंह उजाला
श्री खाटू श्याम प्रचार मंडल गुरुग्राम की ओर से आयोजित 38वें श्री श्याम बसंत महोत्सव के दूसरे एवं अंतिम दिन श्री श्याम बाबा का भव्य जागरण हुआ। इसमें पहुंचे कलाकारों ने रातभर बाबा का गुणगान करके समां बांधे रखा। रंग-बिरंगे भव्य फूलों से बाबा के शीश व दरबार का मनोहारी श्रृंगार किया गया। भक्तों को गर्मी के चलते वातानुकूलित शुभ वाटिका में यह आयोजन भव्यता से किया गया। माहौल इतना भक्तिमय हो गया कि अतिथि पर खुद को नाचने से नहीं रोक पाए।
शीतला माता रोड स्थित शुभ वाटिका में श्री खाटू श्याम प्रचार मंडल की ओर से आयोजित दो दिवसीय 38वां श्री श्याम बसंत महोत्सव भक्ति और श्रद्धा के अद्भुत संगम के रूप में संपन्न हुआ।
इस भव्य आयोजन में सेंकड़ों की संख्या में श्याम भक्तों ने भाग लेकर बाबा के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। पूरा वातावरण श्याम नाम की मधुर ध्वनि और भजनों की गूंज से भक्तिमय हो उठा।
आम भक्तों के साथ यहां मुख्य अतिथि गुडग़ांव के विधायक एवं श्री श्याम परिवार महासंघ के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, बदरवाल गु्रप के चेयरमैन सुशील भारद्वाज व डीटीपी आरएस बाट यहां आमजन के बीच काफी समय तक झूमे। पूर्व विधायक सुधीर सिंगला भी बाबा की सेवा में लगे रहे।
वृंदावन से नंदकिशोर नंदू ने हनुमान जी को नमन करते हुए अपनी प्रस्तुति में सुनाया-राम भक्त तुझे भक्त पुकारे-सालासार में रहने वाले…दया करो महावीर हनुमान। श्रीश्याम बाबा की स्तुति करते हुए उन्होंने सुनाया-कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है…।
कोलकाता से आए संजय मित्तल ने हनुमान जी के चरणों में हाजिरी लगाते हुए सुनाया-मेरा बेड़ा पार लगाय दीजो सालासर महाराज…है एक आसरो थारो नहीं और कोई है म्हारो, विपदा मैं साथ निभाए दीजो सालासर महाराज। श्याम चरण में पूर्ण समर्पित हूं-इसलिए मैं सदा सुरक्षित हूं, जी भर के बिन्नू को ये लाड लडाता है-क्यूं घबराऊं…, मेरा सांवरिया आएगा-देखेगी ये दुनिया सारी-खाटू वाले की दातारी…। आगे सुनाया-जब-जब मेरे दरवाजे पर दस्तक दी दुखड़ों ने, श्याम ने देखा एक नजर वो बिखर गए टुकड़ों में...। दिल्ली से अश्वनी शर्मा (मोंटू भैया), पिंजौर से आए मुकेश मुद्गिल और अंजना आर्या ने भी बाबा के भजनों का श्रद्धालुओं को रसपान कराकर झूमने पर मजबूर कर दिया।
आयोजन स्थल को विशेष रूप से आकर्षक तरीके से सजाया गया था। श्री श्याम बाबा की भव्य झांकी को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। फूलों की खुशबू और दीपों की रोशनी ने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया। मंच को भी अत्यंत सुंदर और भव्य रूप दिया गया था, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।

आयोजन स्थल के आसपास रोड को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया, जो रात के समय बेहद आकर्षक दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु इस अद्भुत सजावट को देखकर अभिभूत नजर आए। पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल देखने को मिला, जहां हर ओर भक्ति, उल्लास और उत्साह का संगम दिखाई दिया।
सभी श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के चरणों में शीश नवाकर अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस भव्य आयोजन ने न केवल गुरुग्राम में धार्मिक उत्साह को नई ऊंचाई दी, बल्कि लोगों के दिलों में भक्ति की नई ऊर्जा भी भर दी। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भंडारे की भी विशेष व्यवस्था की गई।
श्री खाटू श्याम प्रचार मंडल के प्रधान राजकुमार कौशिक ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य समाज में भक्ति और सद्भावना का संदेश फैलाना है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष यह आयोजन और भी भव्य रूप में किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग बाबा श्याम की भक्ति से जुड़ सकें।
मंडल के प्रचार मंत्री राकेश शर्मा ने बताया कि संस्था के प्रधान राजकुमार कौशिक के नेतृत्व में संस्था के सभी पदाधिकारी संतराम शर्मा, विष्णु मंगला, वेद अग्रवाल, शिव बंसल, जगदीश अग्रवाल, हरिकिशन गुप्ता, विपिन गुप्ता, सचिन मित्तल, ओम प्रकाश गुप्ता और प्रदीप मोदी, बीएल अग्रवाल, दिनेश मंगला, रणबीर भारद्वाज, बालक राम चौरसिया, सुभाष रोहिल्ला, नवनीत बंसल, सुकन पाल नागर, पं हरि ओम शर्मा, पं लक्ष्मीकांत शर्मा, सरोज गर्ग, संगीता गुप्ता, कैलाश यादव आदि सभी कार्यकारिणी सदस्य व विभोर कौशिक, दीपक, निखिल, कुसाल राघव आदि युवा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में अहम भूमिका निभाई।
Add A Comment


