बच्चों में दान देने की प्रवृत्ति को बल मिलेगा और बच्चों में परोपकार की भावना से साक्षात्कार होगा : सुनीता खन्ना
बाबैन, 5 मई (सुरेश अरोड़ा) :
भारत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाबैन और मानव उत्थान सेवा समिति कुरुक्षेत्र द्वारा एजुकेशन मिशन के तहत जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण करने के लिए स्कूल परिसर में बॉक्स लगाया गया।
इस बॉक्स में स्कूल के बच्चे गरीब छात्रों के लिए पाठ्य सामग्री जैसे पेन, कॉपी पेंसिल और इरेज़र जैसी वस्तुओं के एकत्रीकरण करेंगे ताकि जरूरतमंद बच्चों को इसका वितरण किया जा सके।
इससे छात्रों को पढ़ाई में काम आने वाली चीजें दान करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा सकेगा। स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता खन्ना ने बच्चों को इस शुभ कार्य के लिए बच्चों को आगे आने का आह्वान किया और पाठ्य सामग्री देने वाले छात्रों का धन्यवाद भी किया।
उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से हमारे बच्चों में दान देने की प्रवृत्ति को बल मिलेगा और बच्चों में परोपकार की भावना से साक्षात्कार होगा। इसका दूसरा लाभ बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे गरीब बच्चों जो साधनों के अभाव के कारण पढ़ नहीं पाते उन्हें पढऩे में सहायता मिलेगी और वह पढ़ लिखकर देश के उत्थान में अपना योगदान देंगे।
प्रिंसिपल सुनीता खन्ना ने मानव उत्थान सेवा समिति के प्रधान राघव और उनकी टीम का उनके द्वारा स्टेशनरी दान करने की मुहिम चलाने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह से बच्चों में दान देने की प्रवृत्ति और गरीब बच्चों की सहायता को प्रोत्साहन मिलेगा।


