ग्राम रथ अभियान चार विधानसभा क्षेत्रों के गांवो में जायेंगे प्रचार रथ
जयपुर /5 अप्रैल /अटल हिन्द ब्यूरो
राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले कि चार विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि मंगलवार को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सिलोरा, टीकावडा, भुवाडा, ढाणी पुरोहितान, केकड़ी विधानसभा के जसंवतपुरा, घटियाली, गिरवरपुरा, बाड का झौपड़ा, चीतीवास नसीराबाद विधानसभा के बाघसुरी, बनेवडा, न्यारा, झडवासा पुष्कर विधानसभा के तबीजी, दौराई, डूमाड़ा, भांवता, सोमलपुर गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।
बुधवार को इन गांवों में पहुंचेगा प्रचार रथ
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि बुधवार 6 मई को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के देवपुरी, कटसूरा, पचीपला, कालानाडा, केकड़ी विधानसभा के आलोली, सदारा, सदारी, मेहरूकलां, पुष्कर विधानसभा के बडगांव, खाजपुरा, हटूण्डी, मायापुर, सराधना, नसीराबाद विधानसभा के बिठूर, भीमपुरा, चौनपुरा, राजगढ़ गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
सफलता की कहानी-1-शहनाज को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का अनुदान
पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की ग्राम पंचायत सोमलपुर में आयोजित ग्राम रथ अभियान सरकारी योजना की जानकारी दी गई। प्रार्थी शहनाज पत्नी सलीम निवासी सोमलपुर को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला। जिसमे 150000 रुपए का अनुदान मिला।
प्रार्थी द्वारा सरकार द्वारा दी जा रही योजना का लाभ उठाया तथा इसके लिए व्यक्तियों को भी अन्य जानकारी दी गई। तथा सरकार द्वारा जन कल्याण योजनाओं की जानकारी के लिए भेजे गये ग्राम रथ की सरहाना की गई। सरकार का इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
सफलता की कहानी-2-गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना से किया लाभान्वित
पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की ग्राम पंचायत दौराई में आयोजित ग्राम रथ अभियान सरकारी योजना की जानकारी दी गई। प्रार्थी सरीफ हुसैन / समशेर बली निवासी दौराई को गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना का लाभ मिला। इसमें 10000 रूपये का अनुदान मिला।
प्रार्थी द्वारा सरकार द्वारा दी जा रही योजना का लाभ उठाया तथा इसके लिए व्यक्तियों को भी अन्य जानकारी दी गई। तथा सरकार द्वारा जन कल्याण योजनाओं की जानकारी के लिए भेजे गये ग्राम रथ की सरहाना की गई। सरकार का इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
सफलता की कहानी-3-प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना का मिला लाभ
पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की ग्राम पंचायत सोमलपुर में आयोजित ग्राम रथ अभियान सरकारी योजना की जानकारी दी गई। प्रार्थी मुराद / सुवा चीता निवासी सोमलपुर को प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना का लाभ मिला। जिसमे 8000 रूपये का अनुदान मिला।
प्रार्थी द्वारा सरकार द्वारा दी जा रही योजना का लाभ उठाया तथा इसके लिए व्यक्तियों को भी अन्य जानकारी दी गई। तथा सरकार द्वारा जन कल्याण योजनाओं की जानकारी के लिए भेजे गये ग्राम रथ की सरहाना की गई। सरकार का इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
सफलता की कहानी-4-पुराने गृह का आवासीय पट्टा जारी
श्री जयराम भील पुत्र श्री नाथू भील निवासी रामबाडी ग्राम पंचायत रामसर पंचायत समिति श्रीनगर अजमेर के अपने आवासीय परिसर का पट्टा विलेख जारी करवाने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।
ग्राम पंचायत रामसर पंचायत समिति श्रीनगर पर आयोजित ग्राम रथ अभियान में परिवादी की प्रार्थना पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए, मौके पर परिवादी को अपने पुराने आवासीय मकान का पट्टा शिविर में प्रदान किया गया। इससे लाभान्वित परिवार बहुत खुश हुआ एवं लाभार्थी ने उपस्थिति सभी को धन्यवाद दिया।
सफलता की कहानी-5-सूचना की चमक से बदली हजारी की खेती
हजारी पुत्र कालू जाट निवासी फलोदा को ग्राम रथ के माध्यम से सरकारी योजनाओं और उन्नत खेती की जानकारी मिली। हजारी पिछले 15 वर्षों से पारंपरिक तरीके से खेती कर रहे थे। जानकारी के अभाव में वे पुराने बीजों का उपयोग करते और खाद-कीटनाशकों का असंतुलित प्रयोग करते थे।
परिणाम स्वरूप, लागत बढ़ती जा रही थी और पैदावार घट रही थी। पिछले साल रबी के मौसम से पहले, ग्राम रथ लाउडस्पीकर पर जानकारी साझा करता हुआ हजारी के गाँव पहुंचा। उसमें लगी स्क्रीन पर खेती की नई तकनीकों के वीडियो चल रहे थे और अधिकारी माइक से मृदा स्वास्थ्य कार्ड के फायदों के बारे में बता रहे थे।
हजारी ने रथ के साथ मौजूद विशेषज्ञों से बात की। रथ पर तैनात कर्मियों ने उन्हें मिट्टी की जाँच कराने की प्रक्रिया समझाई। उन्हें कम पानी में अधिक पैदावार देने वाले चने की किस्मों के बारे में पता चला।
पानी की समस्या के समाधान के लिए फार्म पौंड योजना और ऑनलाइन आवेदन की जानकारी मिली। सब्सिडी (अनुदान)ः आरकेवीवाय-पीडीएम (01) योजना के तहत फार्म पौंड पर अनुदान लिया और सिंचाई की समस्या का समाधान किया। उन्होंने अपने फोन में कृषि विभाग के ऎप्स डाउनलोड किए ताकि वे भविष्य में सीधे जुड़े रह सकें।
रथ से मिली प्रेरणा के बाद हजारी ने अपने खेत की मिट्टी की जाँच करवाई और वैज्ञानिकों की सलाह पर खेती शुरू की। इसके सुखद परिणाम सामने आए। लागत में 20 प्रतिशत की कमी, खाद का सही मात्रा में उपयोग करने से फिजूलखर्ची रूकी। वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर चने की पैदावार पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक रही।
फार्म पौंड पर मिलने वाले अनुदान सहायता से फार्म पौंड का निर्माण करवाया और खेती में सिंचाई की और उत्पादन बढ़ाया। हजारी अपने गाँव के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं। वे कहते हैं कि ग्राम रथ केवल एक गाड़ी नहीं, बल्कि ज्ञान का वह प्रकाश है जो दूर-दराज के किसानों के दरवाजे तक पहुँचकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रहा है।
सफलता की कहानी-6-तारबंदी से बदली श्योजी की खेती
श्योजी पुत्र नारायण जाट निवासी तिलोनिया को ग्राम रथ के माध्यम से सरकारी योजनाओं और उन्नत खेती की जानकारी मिली। हजारी पिछले 15 वर्षों से खेती कर रहे थे, इनके खेत में कच्ची मेड होने के कारण पशु फसल का नुकसान करते थे। अधिकारियों द्वारा राजस्थान सरकार द्वारा संचालित तारबंदी योजना की जानकारी दी गई।
श्याजी ने रथ के साथ मौजूद विशेषज्ञों से बात की और जानकारी प्राप्त की। तारबंदी का आवेदन कहां करें, कैसे करें और कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। सब्सिडी (अनुदान)ः एनएमईओ, एमकेएसवाय, राज्य योजना द्वारा अनुदान पर खेत के चारों तरफ तारबंदी करवाई।
उन्होंने अपने फोन में कृषि विभाग के ऎप्स डाउनलोड किए ताकि वे भविष्य में सीधे जुड़े रह सकें। अब खेत में आवारा पशुओं द्वारा नुकसान नहीं होता। जिससे मेरी आमदनी में 30-40 प्रतिशत वृद्धि हुई है। रथ से मिली प्रेरणा के बाद श्योजी ने अधिकारियों द्वारा बताए गए दस्तावेजों से ऑनलाइन आवेदन किया तथा नंबर आने के बाद तारबंदी करवाई।
कृषक को आवारा पशुओं से होने वाली हानि से छुटकारा मिला। आवारा पशुओं से फसल की सुरक्षा हुई पिछले साल की तुलना में 30-40 प्रतिशत अधिक रही। श्योजी अपने गाँव के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। वे कहते हैं कि ग्राम रथ केवल एक गाड़ी नहीं, बल्कि ज्ञान का वह प्रकाश है जो दूर-दराज के किसानों के दरवाजे तक पहुँचकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रहा है।
सफलता की कहानी-7-प्रधानमंत्री आवास योजना का मिला अनुदान
पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की ग्राम पंचायत डूमाड़ा में आयोजित ग्राम रथ अभियान सरकारी योजना की जानकारी दी गई। प्रार्थी लक्ष्मी पत्नी प्रेमचंद मेघवंशी निवासी डूमाड़ा को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला। जिसमे 150000 रूपए का अनुदान मिला।
प्रार्थी द्वारा सरकार द्वारा दी जा रही योजना का लाभ उठाया तथा इसके लिए व्यक्तियों को भी अन्य जानकारी दी गई तथा सरकार द्वारा जन कल्याण योजनाओं की जानकारी के लिए भेजे गये ग्राम रथ की सरहाना की गई। सरकार का इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।


