कैथल के श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया
कैथल/6 मई /अटल हिन्द ब्यूरो
कैथल के श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर के अध्यक्ष श्री विनोद मित्तल जी के मार्गदर्शन में संचालित महादेव निःशुल्क बुक बैंक सेवा के अंतर्गत आज एक सराहनीय सेवा कार्य किया गया।
आज मंदिर परिसर में कक्षा 6वीं से 10वीं तक के कुल 625 विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया। इस पुण्य कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना है।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में संरक्षक श्री अशोक सैनी ,संयोजक श्री सुरेश बिंदलिश ,सह-संयोजक श्री धर्मवीर असीजा ,मैनेजर श्री मेहर चंद सिंगला ,मैनेजर श्री प्रेम चंद सिंगला एवं सलाहकार श्री भगवान चंद सैनी का विशेष योगदान रहा।
सभी सहयोगियों के इस नेक प्रयास की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। यह पहल समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने के साथ-साथ जरूरतमंद विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


