किसान डेयरी फार्म में करवाया हवन यज्ञ, गणमान्य लोगों ने डाली आहुति
मार्केट कमेटी चेयरमैन रणदीप चौधरी बोले : राजनीतिक संत के रूप में समाज को दिशा दे रहे हैं मनोहर लाल खट्टर
तरावड़ी, 6 मई (रोहित लामसर)।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन को तरावड़ी में प्रेरणादायक तरीके से मनाया गया। यह आयोजन समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जीवंत करने का सशक्त संदेश बन गया।
नीलोखेड़ी हलके के विधायक भगवानदास कबीरपंथी के नेतृत्व में किसान डेयरी फार्म में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धा और आस्था के साथ आहुति डालकर केंद्रीय मंत्री की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
वातावरण मंत्रों की गूंज और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी तरावड़ी के चेयरमैन रणदीप चौधरी, उद्योगपति अनिल गुप्ता, किसान डेयरी फार्म के संचालक रामसिंह चौधरी, प्रगतिशील किसान नरेश चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम बंसल, राजेश छाबड़ा, एडवोकेट नवदीप चौधरी, देवेंद्र कामरा, कुलदीप, कपिल, महेंद्रु, रमेश, रामदत्त शास्त्री सहित कई गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस मौके पर पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दिया गया, वहीं गौमाता की सेवा कर भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी आस्था और संवेदनशीलता को दर्शाया गया। आयोजन ने यह साबित कर दिया कि उत्सव केवल जश्न तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर होते हैं।
चेयरमैन रणदीप चौधरी और उद्योगपति अनिल गुप्ता ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर एक राजनीतिक संत के रूप में समाज को दिशा दे रहे हैं। उनके जन्मदिन पर किया गया यह आयोजन सेवा, समर्पण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रतीक बनकर उभरा है।
समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और सेवाभाव के साथ इस दिन को मनाया और यह संदेश दिया कि सेवा ही सबसे बड़ा उत्सव है। इस दौरान काफी संख्या मे लोग मौजूद रहे।
Add A Comment


