यह मामला शिकायत और एफआईआर के आधार पर दर्ज आरोपों से संबंधित है। आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है। इसलिए समाचार में “आरोप”, “शिकायत के अनुसार” और “पुलिस जांच जारी” जैसे शब्दों का प्रयोग करना उपयुक्त रहेगा।
हिसार जिले के एक व्यक्ति ने तोशाम निवासी दो महिला सहित पांच लोगों पर झूठी शादी करवाकर 5 लाख रुपये हड़पने का लगाया आरोप
तोशाम, /16 जून/विष्णु दत्त शास्त्री
हिसार के नियाणा गांव के एक व्यक्ति के साथ दो महिला सहित 5 लोगों ने झूठी शादी करवाक़र पांच लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिसार ले नियाणा निवासी जगत सिंह में बताया कि वह मजदूरी करता है। उसने बताया कि तोशाम निवासी रणसिंह, सन्दीप, चन्द्रकला व दो अन्य एक महिला व एक व्यक्ति ने मिलकर उसको शादी का झांसा दिया।
जगतसिंह ने बताया कि वे आपस मे साजबाज होकर एक षडयंत्र के तहत उससे धनराशि ऐंठने की गर्ज से बार-बार कहते कि हम तेरी शादी करवाएंगे और बहुत अच्छी व गुणवान बहू तेरे लिए लाएंगे, लेकिन इस शादी पर सारा खर्चा तुझे ही करना पड़ेगा और इस पर तकरीबन 5 लाख रूपये खर्चा होगा, जो तुझे जल्द ही हमें देना होगा।
जगतसिंह ने बताया कि उसने घर बसता देखकर उक्त लोगों की बातों पर विश्वास करके उन्हें 3 लाख रूपये नगद व 2 लाख रूपये कपड़ों, जेवरात व खानपीने पर खर्च कर दिए।
इस प्रकार कुल 5 लाख रूपये खर्च हुए। 09 नवंबर 2025 को उक्त लोगों ने अपनी साजिश के तहत उसकी शादी किसी अज्ञात लड़की से करवाई और जिन दस्तावेजों के आधार पर मेरी शादी तोशाम पहाड़ के उपर मंदिर में करवाई गयी उन दस्तावेजों में वधू के दस्तावेजों की जगह रणसिंह ने अपनी पुत्रवधू के आधारकार्ड की प्रति लगाकर मेरी शादी सम्पन्न करवा दी और उसके बाद मुझे व मेरी तथाकथित पत्नी को अपने घर ले आए।
घर आने के बाद उक्त लोगों ने मुझे एक कमरे में बहाने से बंद कर दिया और पीछे से मेरे साथ जिस लड़की की शादी करवाई थी उसे मौका से भगा दिया। जगतसिंह ने जब उनसे पूछा कि मेरी पत्नी कहां तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब ना दिया और इधर-उधर की बातें करके टरकाने लगे।
जगतसिंह को उनकी मंशा पर शक हुआ और उन्हें कहा कि मै आप लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करूंगा कि आपने मेरी पत्नी को कहीं छिपा दिया है, जिस पर उन्होंने कहा कि तेरी पत्नी के पिताजी बहुत ज्यादा बीमार चल रहे है और हमने ही उसे उसके पास भेजा है। जिसपर जगतसिंह ने उनकी बातों पर विश्वास कर लिया।
उसके बाद जब भी वह उनसे अपनी पत्नी के बारे में पूछता तो वह कोई ना बहानाबाजी करके मुझे टरकाते रहे और लम्बा समय निकाल दिया। जगतसिंह ने बताया कि 29 मार्च 2026 को जब उसने उक्त लोगों से अपनी पत्नी के सम्बंध पूछा की उसको कब लाने के लिए जाना है वे एकदम तैश में आकर कहा कि हमनें तेरी कोई शादी नहीं करवाई,
हमारी तो मंशा शादी के नाम पर तेरे से पैसे हड़पने की थी जिसमें हम कामयाब हो चुके हैं अब तेरे से जो बनता है कर ले। इसके बाद जगतसिंह ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Add A Comment


