पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा प्रहार,
चमेला कॉलोनी में संयुक्त अभियान के दौरान बिजली चोरी व अवैध पानी कनेक्शनों पर कार्रवाई
नरवाना /16 जून 2026 /अटल हिन्द ब्यूरो /नरेंद्र जेठी
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक नरवाना श्री कमलजीत राणा के नेतृत्व में नशा तस्करों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चमेला कॉलोनी, नरवाना में व्यापक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में जींद पुलिस, बिजली विभाग तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कई अनियमितताओं का खुलासा किया।
उप पुलिस अधीक्षक नरवाना श्री कमलदीप राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि नशा तस्करी को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री कुलदीप सिंह आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया । इसी दौरान पीएसआई सोनू के नेतृत्व में बिजली विभाग तथा जन स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने चमेला कॉलोनी नरवाना में विभिन्न क्षेत्रों में गहन जांच एवं निरीक्षण किया गया।
कार्रवाई के दौरान बिजली विभाग की टीम ने कुल 7 मकानों में बिजली चोरी पकड़ी। मौके पर ही संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से लगाए गए 25 पानी के कनेक्शनों को मौके पर ही काट दिया, जिससे सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के संयुक्त अभियान का उद्देश्य न केवल नशा तस्करों और अपराधियों पर शिकंजा कसना है, बल्कि उन क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को मजबूत करना भी है जहां असामाजिक गतिविधियों की आशंका रहती है। अभियान के दौरान क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी, बिजली चोरी, सरकारी संसाधनों के अवैध उपयोग तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज को अपराध एवं नशे जैसी बुराइयों से मुक्त बनाया जा सके।

Add A Comment