नरवाना विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर प्रक्रिया का कार्य आखिरी दौर में
निर्धारित तिथि यानी 14 जुलाई के आखिरी दो दिन यानी 13 और 14 जुलाई में डिजिटाइजेशन की साइट ओवरलोड होने की ज्यादा संभावना
इस मध्येनजर सभी बीएलओ शनिवार और रविवार के दिनों में अपना पूरा काम निपटाएं अपना काम-जगदीश चन्द्र एसडीएम
कहा- ताकि एसआईआर प्रक्रिया का क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम मिल सके और कोई भी पात्र मतदाता प्रक्रिया से वंचित ना रहे।
शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को किया प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित
नरवाना /10 जुलाई 2026 /नरेन्द्र जेठी
नरवाना विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर प्रक्रिया का कार्य आखिरी दौर में चल रहा है। इसके लिए सभी बीएलओ सहित प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारी व कर्मचारी विशेष बधाई के पात्र हैं, जिनका क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में अधिकतर काम पूरा हो चुका है। अब बीएलओ को और गति पकडऩे की भी जरूरत है।
यह भी पढ़े —–
SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विपक्ष चुनाव आयोग पर उठे सवाल
यहां उनके लिए जरूरी संदेश यह है कि निर्धारित तिथि यानी 14 जुलाई के आखिरी दो दिन यानी 13 और 14 जुलाई में डिजिटाइजेशन की साइट ओवरलोड होने की ज्यादा संभावना बनेगी, लिहाजा इस विषय को मध्येनजर रखते हुए सभी बीएलओ शनिवार और रविवार के दिनों में ही अपना पूरा काम निपटाने का भ्रषक प्रयास करें ताकि एसआईआर प्रक्रिया का क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम मिल सके और कोई भी पात्र मतदाता प्रक्रिया से वंचित ना रहे।
निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम जगदीश चंद्र ने शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में बुलाई गई बैठक में यह विशेष आग्रह किया। एसडीएम ने प्रक्रिया से जुड़े जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवी संस्थाओं, युवा क्लबों, नगर पार्षदों, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षित युवाओं व आमजन से भी अपील करते हुए कहा है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्य में बीएलओ का सहयोग करें।
एसडीएम ने कहा कि जब भी बीएलओ उनके घर पहुंचे तो वे आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करते हुए फार्म भरवाने में भी उनका सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए की एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए इसके लिए सभी बीएलओ और संबंधित कर्मचारी अपने-अपने बूथ क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करें।
इस दौरान एसडीएम ने उन बीएलओ को विशेष रूप से बधाई दी जिन्होंने अपने-अपने बूथ क्षेत्र में शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़े —–
सम्मान प्राप्त करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्य की सहराना की। सम्मानित होने वालों में रमेश कुमार बीएलओ बूथ नंबर 22, सुखविंदर बूथ नंबर 23, राजकुमारी बूथ नंबर 26, रतिराम बूथ नंबर 59, सुभाष चंद्र बूथ नंबर 199, अंजू बाला बूथ नंबर 200, सुभाष चंद्र बूथ नंबर 191, दीपक बूथ नंबर 195, दिलबाग बूथ नंबर 218, रामपाल बूथ नंबर 132, सरोज कुमारी बूथ नंबर 163, शिला देवी बूथ नंबर 164, प्रियंका पुरी बूथ नंबर 168, राजेश कुमार बूथ नंबर 148, हरदीप बूथ नंबर 149, राजेंद्र बूथ नंबर 185, मनजीत देवी बूथ नंबर 186, संदीप चहल बूथ नंबर 189, सोनू संधू बूथ नंबर 87, सुभाष चंद्र बूथ नंबर 93, अमित कुमार बूथ नंबर 214, वीरपाल बूथ नंबर 44 तथा अनीता बूथ नंबर 67 शामिल है।
एसडीएम ने यह भी बताया कि 2 लाख 27 हजार 533 मतदाताओं में से 1 लाख 90 हजार 617 मतदाताओं का ऑनलाइन डिजिटाइजेशन हो चुका है। इस प्रकार अब तक करीब 84त्न से ज्यादा का कार्य पूरा हो चुका है। विदित रहे कि यह आंकड़ा शुक्रवार बाद दोपहर 2:00 बजे तक का है और शाम तक इसमें और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
एसडीएम ने यह भी कहा कि जो भी बीएलओ एसआईआर प्रक्रिया में अपना सत प्रतिशत कार्य पूरा कर चुके हैं ऐसे सभी बीएलओ अपने साथियों यानी के दूसरे बीएलओ का मानवीय आधार पर सहयोग करें।

