हाइड्रोजन ट्रेन के जरीये पूरा हरियाणा देगा पर्यावरण बचाने का संदेश-मोहनलाल गर्ग
17 जुलाई को जींद बनेगा देश की सबसे बड़ी पहचान, ई-रिक्शा, साइकिल, पैदल और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पहुंचेगी जनता
जींद से निकलेगा हरित भारत का संदेश, इतिहास भी बनेगा और भविष्य भी बदलेगा।
नरवाना/8 जुलाई 2026/अटल हिन्द ब्यूरो /नरेन्द्र जेठी/
आगामी 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा केवल एक ऐतिहासिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रीन इंडिया का जनसंदेश होगा। प्रधानमंत्री जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन राष्ट्र को समर्पित करेंगे और इसके साथ पूरा हरियाणा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा यह दावा भाजपा नेता मोहनलाल गर्ग ने किया है,
उन्होने कहा कि जिस तरह हाइड्रोजन ट्रेन प्रदूषण मुक्त भविष्य की ओर भारत को आगे बढ़ाएगी, उसी तरह जनसभा में आने वाली जनता भी ई-रिक्शा, साइकिल, पैदल, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग कर इको-फ्रेंडली हरियाणा का संदेश देगी। भाजपा नेता मोहनलाल गर्ग ने कहा कि यह आयोजन केवल रेलवे का कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बनेगा।
पूरे प्रदेश के लिए यह गर्व का क्षण होगा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद की धरती से राष्ट्र को समर्पित की जाएगी। भाजपा नेता ने बताया कि उन्होने दावा किया कि नरवाना उपमण्डल के प्रत्येक गांव व नरवाना शहर से काफी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में पहुंचेगें । उन्हाने प्रदेशवासियों, युवाओं, किसानों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, व्यापारिक वर्ग तथा मीडिया प्रतिनिधियों से इस ऐतिहासिक अवसर का सहभागी बनने और कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि 17 जुलाई का यह आयोजन हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखने वाला ऐतिहासिक अवसर सिद्ध होगा। भाजपा नेता मोहनलाल गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने हरियाणा दौरे के दौरान प्रदेश को अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
इन परियोजनाओं में नरवाना के रेलवे स्टेशन सहित स्वास्थ्य, सडक़, रेलवे, पर्यटन तथा आधारभूत ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास शामिल है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, रोजगार के नए अवसर तथा औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
इसके अलावा प्रधानमंत्री द्वारा भिवानी एवं नारनौल मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का शिलान्यास, अंबाला-कालाआंब ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे की आधारशिला, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे के हरियाणा हिस्से का उद्घाटन, जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-352 डी) तथा हांसी-बरवाला राष्ट्रीय राजमार्ग का लोकार्पण भी किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त कुरुक्षेत्र के उप्पी गांव में ऐतिहासिक एवं भव्य सिख संग्रहालय की आधारशिला भी रखी जाएगी। उन्होने बताया कि इन परियोजनाओं से हरियाणा के विकास को नई दिशा मिलेगी और प्रदेश का आधारभूत ढांचा पहले से अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास का लाभ पहुंचाना है और यही सोच इन परियोजनाओं में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जींद में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इस अवसर पर हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और अतिथि सत्कार की झलक भी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है।
भाजपा नेता ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 8 जुलाई को जींद पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे, ताकि कार्यक्रम पूरी गरिमा, भव्यता एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

