गांव बीरण से मेरे परिवार का तीन पीढ़ियों से है गहरा नाता : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
स्वास्थ्य मंत्री ने गांव बीरण में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का भव्य स्वागत
तोशाम,/11 जुलाई 2026/विष्णु दत्त शास्त्री
हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि गांव बीरण से उनके परिवार का तीन पीढ़ियों से नाता है। ग्रामीणों द्वारा किया गया भव्य स्वागत और मान-सम्मान हमेशा याद रहेगा।
स्वास्थ्य मंत्री शनिवार को गांव बीरण में सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक प्रदीप यादव के आवास पर ग्रामीणों को सम्बोधित कर रही थीं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में बवानी खेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकी, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, भाजपा जिला प्रधान वीरेंद्र कौशिक, एसडीएम महेश कुमार, सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य, पूर्व चेयरमैन राव अभय सिंह, डीएसपी दलीप सिंह उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जिला हिसार से गांव कंवारी की पंचायत भी इस मौके पर पहुंची और गांव में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपनी मांग रखी। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों को उनकी समस्या के अतिशीघ्र निवारण किए जाने का आश्वासन दिया। गांव मिलकपुर के ग्रामीण भी स्वास्थ्य मंत्री से मिले। गांव बीरण व आसपास के विभिन्न लोगों द्वारा समस्याएं रखी गई। स्वास्थ्य मंत्री ने समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार प्रदेश के हर नागरिक, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके घर के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी नागरिक बुनियादी स्वास्थ्य लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकी ने गांव बीरण पहुंचने पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का स्वागत करते हुए कहा कि सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार अंत्योदय की भावना से काम करने में जुटी हुई है। प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए काम कर रही है। सरकार का मुख्य जोर शिक्षा, चिकित्सा और नागरिकों के बेहतर जीवन पर है।

भाजपा जिला प्रधान वीरेंद्र कौशिक ने स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी नीतियों से आमजन का जीवन स्तर सुधरा है।
इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर पूर्व मुख्याध्यापक प्रदीप यादव ने और गांव की ओर से सरपंच सुल्तान सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
प्रदीप यादव की माता शोभावती देवी ने स्वास्थ्य मंत्री को शॉल भेंटकर सम्मानित किया वहीं, बहन बिमला व कमला देवी और प्रदीप यादव की धर्मपत्नी माया देवी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर विनोद चावला, मंडल अध्यक्ष जगत कौशिक, आंनद भट्ठेवाला, पूर्व मुख्याध्यापक भूप सिंह यादव, दांग खुर्द सरपंच बिल्लू, सूबेदार अजीत सिंह दिनोद, पूर्व हेडमास्टर मन्दरूप सिंह, रवि यादव बीरण, नरेश यादव ढाणी बीरण, अक्षय प्रजापति बीरण, बिजेन्द्र यादव, औम प्रकाश सैनी बीरण, सुमेर सैनी सचिव मंडल, इमरान बापोड़ा जिला कार्यकारिणी सदस्य, प्रो. सतबीर यादव सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Add A Comment